{"_id":"58-107902","slug":"Chandauli-107902-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के आंदोलन का हुआ पटाक्षेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के आंदोलन का हुआ पटाक्षेप
Chandauli
Updated Fri, 13 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज में विभिन्न मुद्दों को लेकर अनशन पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष यादवेश यादव, सुरेंद्र यादव बाबा व छात्रों का अनशन गुरुवार को समाप्त हो गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सुजीत कुमार ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस तरह पिछले तीन दिनों से आंदोलित छात्रों के आंदोलन का गुरुवार को पटाक्षेप हो गया।
स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के गेट पर पिछले तीन दिनों से छात्रसंघ अध्यक्ष यादवेश यादव साथी छात्रों के साथ धरने पर बैठे थे। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया था कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आमरण अनशन पर बैठने को विवश होंगे। इस क्रम में गत बुधवार को छात्रनेता सुरेंद्र यादव बाबा अनशन पर बैठ गए। जिसकी खबर लगते ही गुरुवार को दल बल के साथ पहंचे एसडीएम सदर सुजीत कुमार ने छात्रसंघ अध्यक्ष यादवेश यादव से वार्ता की तथा उनके कुछ प्रमुख मांगों पर कालेज प्रशासन से वार्ता कर मांग मानने व बाकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बीडी यादव, लालचंद, धीरज राय, विनोद आदि उपस्थित रहे।
इनसेट
खर्च धन का ब्यौरा जल्द देंगे
लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष यादवेश यादव का कहना है कि छात्रसंघ धनराशि का ब्यौरा जल्द से जल्द प्राचार्या को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगाया जा रहा आरोप मिथ्या है।
विज्ञापन
इनसेट
एसडीएम को ज्ञापन सौंप जांच की मांग
मुगलसराय। लाल बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे धरना प्रदर्शन के मद्देनजर गुरुवार को पहुंचे एसडीएम सदर सुजीत कुमार व कोतवाल रामप्रकट यादव को छात्रनेता कपिल यादव ने पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
इस दौरान छात्रनेता ने छात्र निधि का एक लाख रुपये गबन करने का छात्रसंघ अध्यक्ष पर आरोप लगाया। कहा कि पूरा वर्ष बीत गया लेकिन छात्रों की समस्याओं को लेकर एक भी आंदोलन नहीं किया गया। जब छात्रसंघ का चुनाव निकट आया तो सतही लोकप्रियता बटोरने के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष द्वारा आंदोलन किया जा रहा है जिसे महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भलीभांति समझ रहे हैं। उपाध्यक्ष विकास कन्नौजिया ने कहा कि जब सत्र समाप्त हो गया तो छात्रसंघ का कोई मतलब नहीं है। पत्रक देने वालों में महेंद्र यादव माही, आलोक कुमार यादव, विकास जायसवाल, डब्लू मौर्या, अभिषेक पांडेय आदि शामिल रहे।