{"_id":"58-107801","slug":"Chandauli-107801-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मंदिर प्रांगण से हटाई अस्थायी प्रतिमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मंदिर प्रांगण से हटाई अस्थायी प्रतिमा
Chandauli
Updated Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। नगर के प्राचीन काली मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की अस्थायी प्रतिमा बुधवार को पुलिस ने हटवा दी। पुलिस ने यह कार्रवाई उस वक्त की जब पूजा समिति के लोग प्रतिमा के समक्ष पूजा-पाठ कर रहे थे। इससे वहां लोगों में काफी गुस्सा है। हालांकि गणेश प्रतिमा अभी भी काली मंदिर प्रांगण में दूसरे स्थान पर रखी गई है।
जानकारी के अनुसार काली मंदिर प्रांगण में लोग गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-पाठ कर रहे थे। पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो वह बुधवार को मंदिर प्रांगण पहुंची। इस दौरान पुलिस ने पूजा समिति के सदस्यों से पूछा कि किसकी अनुमति से प्रतिमा यहां स्थापित की गई है। समुचित जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने गणेश प्रतिमा को वहां से हटा दिया। इसके चलते पूजा समिति के सदस्यों में नाराजगी रही। कुछ देर बाद शिवसेना कार्यकर्ता भी मंदिर प्रांगण में पहुंच गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ खूब भड़ास निकाली। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शरद सचान ने कहा कि शासन का निर्देश है कि कोई नई परंपरा कायम नहीं की जाए। पहले से मंदिर प्रांगण में मूर्ति स्थापित कर पूजा-पाठ किया जा रहा होता तो उसकी अनुमति थी। पर नई परंपरा शुरू नहीं होगी। कानून का पालन कराना हमारी जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।