फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रक से कुचल कर अधेड़ की मौत

ट्रक से कुचल कर अधेड़ की मौत

Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
शिकारगंज। कस्बे में बुधवार की सुबह अहरौरा की ओर से आ रही खाली ट्रक से कुचलकर शिकारगंज निवासी अधेड़ की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दूसरी दुर्घटना रामनगर-पड़ाव मार्ग पर हुई। जिसमें पिकअप और बाइक में टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पहली घटना में शिकारगंज का रहने वाला अधेड़ विनोद कुमार गुप्ता (40) अपने घर से सड़क के रास्ते कसबे की ओर जा रहा था। इसी दौरान अहरौरा की ओर से खाली ट्रक की चपेट में आकर कुचल गया तथा घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और ड्राइवर और खलासी को पकड़ने की कोशि की पर वे ट्रक छोड़कर भाग गए। शिकारगंज चौकी इंचार्ज ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना पड़ाव इलाके की है। क्षेत्र के रामनगर-पड़ाव मार्ग स्थित सेमरा गांव के पास मंगलवार की देर रात पिकअप व बाइक की आमने सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। आसपास के लोगों ने अपने मोबाइल से फोन कर 108 नंबर एंबुलेंस से रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में तीनों भर्ती कराया। क्षेत्र के सूजाबाद गांव निवासी रमन गुप्ता व अभिषेक मिश्रा बाइक से सेमरा गांव पहुंचे। जहां से बबलू (20) को बाइक पर बैठाकर जलीलपुर गांव में गणेश पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित डांस प्रतियोगिता को देखने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वे सेमरा गांव से कुछ दूर पहुंचे तभी सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। जिससे तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें रमन गुप्ता और अभिषेक मिश्रा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के कुछ देर बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज विश्व ज्योति राय ने वहां पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed