फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   धरना खत्म करने से इनकार, कोतवाल बैरंग लौटे

धरना खत्म करने से इनकार, कोतवाल बैरंग लौटे

Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के सामने विभिन्न मुद्दों को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष यादवेश यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठे छात्रों को मंगलवार को समझाने गए कोतवाल बैरंग लौटे। छात्रों ने साफ कहा कि मांगों के पूरा होने से पहले आंदोलन खत्म नहीं होगा। इस बीच छात्रसंघ अध्यक्ष ने गुरुवार से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। आंदोलनकारियों पर इसका असर भी नहीं पड़ा कि जिले में निषेधाज्ञा लागू है। छात्रों का यह धरना सोमवार से जारी है।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष यादवेश यादव ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांगों की जानबूझकर अनदेखी कर रहा है। जबकि काफी दिनों से बीए और एमए में विषय बढ़ाने, महाविद्यालय परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने, साइकिल स्टैंड की व्यवस्था करने, बड़ा नोटिस बोर्ड बनवाने, खेल के लिए प्रशिक्षकों की तैनाती करने, महाविद्यालय में मुकम्मल पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा बीए प्रथम द्वितीय व तृतीय की कक्षाएं बढ़ाने आदि कई मुद्दों के बाबत महाविद्यालय प्रशासन से मांग की गई थी। लेकिन आज तक इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर छात्रनेता सुरेंद्र यादव बाबा ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन की उपेक्षा के चलते छात्र-छात्राओं को पठन पाठन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। धरने में छात्र नेताओं ने ऐलान किया कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान देते हुए उसे पूर्ण नहीं किया गया तो 12 सितंबर से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। बुधवार को अपराह्न में कोतवाल आरपी यादव ने छात्रों को समझाने की कोशिश की पर कोई फायदा नहीं हुआ। इस अवसर पर बीडी यादव, आरपी धीरज, अनीश, दिलीप, लालचंद, संदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- तीन
छात्रसंघ निधि का मांगा हिसाब
छात्रों ने एलबीएस कालेज के समक्ष किया प्रदर्शन
मुगलसराय। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के छात्रों ने बुधवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर खूब नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने छात्रसंघ अध्यक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। साथ ही महाविद्यालय प्रशासन से छात्रसंघ निधि से खर्च हुए पैसे का हिसाब मांगा।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए छात्रनेता कपिल यादव ने कहा कि छात्रसंघ निधि के दुरुपयोग को छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रसंघ के नाम पर प्रत्येक छात्र से 85 रुपये की वसूली की गई थी। इसमें से छात्रसंघ उद्घाटन के नाम पर एक लाख रुपये निकाला गया था। लेकिन आज तक इस रुपये का हिसाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का कार्यकाल वर्ष 2012-13 व्यतीत हो चुका है। कार्यकाल के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष को छात्रों की समस्या, साफ -सफाई, साइकिल स्टैंड फीस वापसी आदि की याद पहले क्यों नहीं आई। कहा कि जिले में निषेधाज्ञा लागू होने के बाद भी वे धरना दे रहे हैं। छात्रसंघ महामंत्री दीपक गुप्ता ने मांग किया कि अविलंब छात्रसंघ भवन को बंद कर चुनाव कराया जाय, ताकि छात्र-छात्राएं अपना अध्यक्ष चुन सकें, जो पूरे सत्र उनकी समस्याओं पर ध्यान दे सके। छात्रसंघ के उपाध्यक्ष विकास कन्नौजिया ने कहा कि यदि छात्रसंघ भवन को 15 सितंबर तक बंद नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर छात्र महेंद्र यादव माही, दिलीप सोनकर, प्रवीण सिंह, दीपक सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता विकास कन्नौजिया और संचालन आलोक कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed