फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   94 thousand children were weight

94 हजार बच्चों का हुआ वजन

Tue, 08 Sep 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 08 Sep 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
94 thousand children were weight
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम  ने सोमवार को बिसौरी गांव स्थित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 इस दौरान राज्य पोषण मिशन योजना के तहत शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का  वजन अपने सामने कराया।

जिले में कुल 94 हजार बच्चों का वजन किया गया। इसकी पुषि्ट जिला बाल परियोजना अधिकारी आशा राय ने की।
उधर  शिकारगंज संवाददाता के अनुसार चकिया बाल विकास परियोजना परिक्षेत्र के आगनबाड़ी केंद्रों में 89 सेंटरों के बच्चों का वजन लिया गया।

कुल 117 केंद्रों पर बच्चों को वजन लिया जाना है। शेष सेक्टरों के बच्चों का वजन दस सिंतबर को लिया जाएगा। अभियान के तहत चकिया बाल विकास परियोजना परिक्षेत्र के नेवाजगंज, मुजफ्परपुर, बलिया खुर्द तथा फिरोजपुर सहित कुल 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापक, आगनबाड़ी, आशा, एएनएम ने बच्चों का वजन लिया।

सीडीपीओ के अनुसार अब तक 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष 88 केंद्रों पर 10 सितंबर को वजन लिया जाएगा। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेशचंद्र सीएचसी के डा. विशांत उपाध्याय, डा. विकास सिन्हा सहित तमाम अधिकारी सक्रिय रहे।

उधर नई बाजार वजन दिवस के मौके पर सोमवार को क्षेत्र के चतुर्भुजपुर प्राइमरी पाठशाला में यहां पढ़ने वाले बच्चों का वजन किया गया। जांच में कुल 205 बच्चों का वजन किया गया।

जांच में 34 बच्चे कुपोषित और तीन बच्चे अति कुपोषित मिले। नवागत सीडीओ महेन्द्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर वजन दिवस का निरीक्षण किया।

इस मौके पर प्रधान गोरख यादव, प्रधानाध्यापक चंद्रबली,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिंदु देवी, सहायिका उषा देवी आदि रहे। इस मौके पर सीडीओ पहुंचे थे।


नौगढ़ संवाददाता के अनुसार बच्चों में कुपोषण की पहचान के लिए चलाए गए वजन अभियान के तहत सोमवार को नक्सल क्षेत्र में संचालित आगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्रियों ने बच्चों का वजन लिया और अभिभावकों का नाम पता नोटकर रिपोर्ट तैयार       किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed