{"_id":"6945a73bf49effb36c010b28","slug":"94-centres-finalised-for-board-exams-list-sent-to-council-chandauli-news-c-191-1-svns1015-136282-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बोर्ड परीक्षा के लिए 94 केंद्र तय, परिषद को भेजी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बोर्ड परीक्षा के लिए 94 केंद्र तय, परिषद को भेजी सूची
विज्ञापन
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की स्थिति साफ हो गई है। 94 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होंगी। जिला समिति ने शिक्षा विभाग के भेजे प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। विभाग ने परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद को भेज दी है। अब अभिभावक, विद्यालय 22 दिसंबर तक प्रत्यावेदन सीधे परिषद को कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी।12 मार्च को समाप्त होगी। जिले में परीक्षा के लिए परिषद की ओर से 85 केंद्रों की सूची पिछले दिनों जारी की गई। जिसमें कई खामियां सामने आईं। कई विद्यालय ऐसे हैं, जो पूर्व में परीक्षा केंद्र बनते आ रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें केंद्र नहीं बनाया गया है। केंद्र निर्धारण से लेकर छात्र आवंटन समेत कई खामियां परिषद की सूची में रहीं। परीक्षा केंद्रों को लेकर आई आपत्तियों का निस्तारण डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने किया। इसमें छह राजकीय और एक वित्तपोषित विद्यालय केंद्र न बनने की सहमति दी, जिससे उनको केंद्र की सूची से हटा दिया गया। डीएम की गठित कमेटी ने छात्र संख्या के आधार पर 15 नए केंद्र बनाने की संस्तुति दी। बुधवार की देर शाम जिला समिति ने प्रस्तावित केंद्रो की सूची को फाइनल कर दिया। 2025 की तरह कुल 94 केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 94 केंद्र बनाने की सूची जिला समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसको फाइनल कर परिषद को भेज दिया गया है। बताते चलें कि आगामी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54,879 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह संख्या 2025 से करीब 371 कम है।