फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पांच गैर हाजिर मतदान कर्मियों के खिलाफ होगी प्राथमिकी दर्ज

पांच गैर हाजिर मतदान कर्मियों के खिलाफ होगी प्राथमिकी दर्ज

Sat, 11 May 2019 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
पांच गैर हाजिर मतदान कर्मियों के खिलाफ होगी प्राथमिकी दर्ज
चंदौली। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सम्पन्न कराने हेतु शुक्रवार को नवीन मंडी परिसर में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय को विधान सभावार 1548 अधिकारियों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें पांच मतदान कर्मी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे, जिनके विरूद्व जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश प्रभारी अधिकारी कार्मिक डा. अभय कुमार श्रीवास्तव को दिया। कहा कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने कहा कि परिवहन के समय वीवी पैट मशीन के पेपर रोल, नॉब लाक पोजिशन में रहेगी। जब पेपर रोल लाक पोजिशन में है तो वीवीपैट भी बंद अवस्था में रहेगी। बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट वोटिंग कम्पार्टमेन्ट में रखे तथा कंट्रोल यूनिट को बाहर निर्धारित स्थान पर इस प्रकार रखें जिसे केबिल मतदाता की पहुंच से दूर रहे। कहा कि माकपोल पर्चियों का सील किया जाना एवं मॉकपोल की प्रक्रिया में वीवीपैट के ड्राप बाक्स से सभी पर्चियों को निकालकर ड्राप बाक्स को खाली कर दें। अमिट स्याही बायें हाथ की तर्जनी के नाखून एवं जोड़ पर लगायें। मतदान स्थल के 200 मीटर की परीधि में किसी प्रत्याशी का बैनरध्पोस्टर लगा रहे तो मतदान के पूर्व संध्या को ही निकलवाये ताकि मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त सम्पन्न हो सके। मतदान समाप्ति पर क्लोज बटन के उपर काला रबर का कैप हटाकर क्लोज बटन दबा दिया जाये और रबर कैप पुन: लगा दें साथ टोटल बटन दबाकर कुल मतों की संख्या नोट कर लें तथा वोटर रजिस्टर के क्रम एवं मतदाता पर्ची से मिलान कर लें। परियोजना निदेशक को निर्देश दिया कि वीयू, सीयू, वीवी पैट की बारीकियों की विस्तृत जानकारी लिखित रूप में प्रशिक्षण के दौरान सभी पीठासीन अधिकारियों को दें, जिससे किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी पद्मकान्त शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षण विनोद राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed