{"_id":"5c72e8eebdec227371486758","slug":"91551034606-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में गर्म, रात में हुई बूंदाबांदी, मौसम ने लिया यू टर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में गर्म, रात में हुई बूंदाबांदी, मौसम ने लिया यू टर्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के रंग देख दंग है लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। फागुन की शुरूआत हो गई है लेकिन लोग होलियाना मूड में आ रहे हैं लेकिन मौसम अलग ही रंग दिखा रहा है। पिछले एक सप्ताह से मौसम के पल पल बदलते रंग देख लोग दंग हैं। रविवार को भी दिन में गर्मी के बाद रात में हल्की बूंदा बांदी हुई। इससे ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है।
पिछले एक सप्ताह से ठंप का प्रकोप दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है और मौसम गर्म हो रहा है। फरवरी माह में इतनी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। तीन दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 30और न्यूनतम 16 रहा। वहीं शुक्रवार को तापमान 25-13 जबकि शनिवार को तापमान 28 -14 हो गया। रविवार को दिन में तेज धूप से लोग परेशान रहे। वहीं शाम होते होते आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। रात नौ बजे हल्की बूंदा बांदी शुरू हो गई। रविवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूतम 13 रहा। ऐसे में किसान ओलावृष्टि की आशंका से परेशान हैं। दो दिन पहले हल्की ओलावृष्टि हुई थी। किसानों के अनुसार इस मौसम में अक्सर ओलावृष्टि होती है। यदि ओलावृष्टि होती है तो फसलों को नुकसान होगा।
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-900