फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कर्जमाफी के लिए आवेदकों की भीड़

कर्जमाफी के लिए आवेदकों की भीड़

Sun, 20 Jan 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी के लिए आवेदकों की भीड़
चंदौली। ऋण मोचन योजना एक बार फिर से चालू होने से किसानों में एक बार फिर कर्जमाफी की आस जग गई है। योजना के तहत आवेदन के लिए कृषि विभाग के कार्यालय में किसानों की भीड़ जुट रही है। किसानों की सुविधा के लिए जिला कृषि राजीव कुमार भारती ने एक अलग काउंटर की व्यवस्था करने के साथ वरिष्ठ सहायक और दो कर्मचारियों को तैनात किया। अब तक सात सौ से अधिक किसान आवेदन कर चुके हैं। जिले में करीब में 41 हजार किसानों को लाभ मिलना था लेकिन किन्हीं कारणों से करीब 10 हजार किसान छूट गए थे। ऋण मोचन योजना के तहत जिले के दस हजार से अधिक किसानों का कर्ज माफ होना है। सरकार अी ओर से योजना को बीच में बंद कर दिए जाने से दस हजार लोग लाभ से वंचित रह गए। लेकिन सरकार की ओर से कर्जमाफी योजना दोबारा से चालू करने के बाद किसानों में लाभ लेने के लिए जागरुकता बढ़ गई है। योजना के तहत किसान किसी भी सहज जनसेवा केंद्र या ऑनलाइन विभागीय वेबसाइट से निर्धारित प्रारुप भरने के बाद डाउनलोड करके उसे कृषि विभाग में आवेदन कर सकता है। शुक्रवार को भी आवेदन के लिए जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में किसानों की खासी भीड़ रही। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों की जानकारी के लिए नोटिस बोर्ड पर आवेदन का प्रारूप चस्पा कर दिया गया है। किसान जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed