{"_id":"5c2912bcbdec2256a32f022e","slug":"91546195644-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवे दिन भी 24 किलोमीटर लंबा लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवे दिन भी 24 किलोमीटर लंबा लगा रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कंदवा। जमानिया में लगी नो इंट्री के चलते सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात से लगातार पांचवें दिन रविवार को भी जाम लगा रहा। जाम में फंसकर लोग परेशान हो रहे हैं। जाम की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो दोपहिया वाहन व साइकिल सवारों को भी निकलने को रास्ता नहीं सूझ रहा है। पुलिस व प्रशासन के लोग भी जाम छुड़ाने में बेबस हो जा रहे हैं। रविवार को लगभग 24 किमी लंबा जाम लगा रहा।
लगातार पांच दिनों से लगे जाम से लोग काफी परेशान हो गए हैं। गाजीपुर जिलाधिकारी के. बालाजी द्वारा कई माह पूर्व जमानिया में लगाए गए नो इंट्री के चलते सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगना सामान्य बात होती जा रही है। मार्ग पर लगने वाले वाहनों की लंबी कतार से आवागमन करने वालों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बीते मंगलवार की रात एक बजे धमिना और कोरमी गांव के बीच एलपीजी गैस टैंकर के बालू लदे ट्रक में टक्कर के चलते मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया था। तब से लगे जाम ने पांच दिनों बाद भी वाहनों के चक्के नहीं हिलने दिए। रविवार को जमानिया से सैयदराजा तक भीषण जाम लगा रहा। जाम के चलते सवारी गाड़ियों को भी अपने गंतव्य तक आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री के गाजीपुर आगमन के चलते नो एंट्री न खुलने से भी जाम काफी लंबा लग गया था। शनिवार की रात नौ बजे नो एंट्री जरूर खुली लेकिन उसके बाद भी जाम लगा रहा।