फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   खनन अधिकारी का डीएम ने रोका वेतन

खनन अधिकारी का डीएम ने रोका वेतन

Thu, 06 Dec 2018 11:27 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खनन अधिकारी का डीएम ने रोका वेतन

विज्ञापन
चंदौली। विकास कार्यो की प्रगति जानने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें डीएम ननवनीत सिंह चहल ने बैठक में अनुुपस्थित रहने पर जिला खनन अधिकारी अरविंद कुमार का एक दिन का वेतन रोक दिया और कई विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर कड़ी फटकार लगाया। चेताया कि सरकार के मंशा के विपरीत कार्य करने वाले अधिकारी अपनी आदतों में सुधार लाएं और योजनाओं को मूर्त रुप देने में सहयोग करें। उन्होंने मुख्यमंत्री समग्र गांव, विद्युतीकरण, पेयजल, सिंचाई के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों से प्रगति की जानकारी हासिल किया। साथ ही दिसंबर माह के अंत तक हर हाल में कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम के तहत चयनित गांवों में 45 बिंदुओं पर विकास करना है। लेकिन इसमें इन गांवों में पेयजल पाइप लाइन का काम अभी तक अधूरा है और संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज डीएम ने एक्सईएन लोक निर्माण संजय गोरे को फटकारा। कहा कि हर हाल में दिसंबर माह के अंत कर काम पूरा कर लिया जाना चाहिए। वहीं गांवों में विद्युतीकरण का कार्य अधूरा होने पर बिजली एक्सईएन एसके शुक्ला, ग्रामीण एक्सईएन रामपाल को कार्य की रिपोर्ट दो दिनों में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने गांवों में राशन कार्ड धारकों के आधार सिडिंग के कार्य की भी समीक्षा की। बैठक में सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, कृषि उपनिदेशक विजय सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसपी पांडेय, पीडी सुशील कुमार, बीडीओ एमपी चौबे, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी मिथिलेश कुमार, एक्सईएन चंद्रप्रभा जेपी वर्मा, उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा, डीपीओ नीलम मेहता, एआर सोमी सिंह उपस्थित रही।
विज्ञापन


चंदौली। विकास कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए लाभार्थियों को सत्यापन अनिवार्य है। कहा कि सरकार के मंशा के विपरीत कई अधिकारी योजनाओं में पलीता लगाने का कार्य करते है। ऐसे में यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि सामूहिक विवाह के लाभार्थी पात्र हो। अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए अनुदान राशि की रिकवरी कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होने धान खरीद केंद्रा के निरीक्षण और मानिटरिंग करने के लिए जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed