{"_id":"5c06ce31bdec2241b3027725","slug":"91543949873-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान यूनियन की बैठक में धान खरीद को गति देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान यूनियन की बैठक में धान खरीद को गति देने की मांग
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। भारतीय किसान यूनियन की बैठक मंगलवार को तहसील परिसर में हुई। जिसमें धान खरीद शीघ्र आरंभ करने के साथ ही किसानों से जुड़े कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में हर सहकारी समितियों पर डीएपी उपलब्ध कराने, चन्द्रप्रभा बांध के स्लूज गेट के रिसाव को बंद करने, पथरहवां छल्का पर बैंक को मजबूत करने, चन्द्रावती नाले में चकिया नगर का कूड़ा करकट न डालने, गुलगुलिया माइनर पर दुलहिया दाई के पास स्थित झाल की मरम्मत कराने जैसी मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में तहसील अध्यक्ष विरेन्द्र पाल, योगाचार्य देशराज सिंह, मोती दादा, ओमप्रकाश, राघवेन्द्र, संजय, महेन्द्र कुमार, इंतियाज, उपेन्द्र मौर्य मौजूद रहे। ब्यूरो
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के अर्जीकला गांव में मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सत्यनारायण पांडेय का जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. रामप्रकाश शाह ने कहा कि सत्यनारायण पांडेय ने आजादी के संघर्ष में न केवल व्यापक आंदोलन चलाया बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी योगदान दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को सत्यनारायण पांडेय के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर आनन्द प्रकाश, नारायण पांडेय, बृजबिहारी पांडेय, पारसनाथ गिरी, हीरा, अरविन्द, सोनल मौजूद रहे। ब्यूरो