{"_id":"5bdf4657bdec2269424c0e26","slug":"91541359191-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव की तैयारी में सजे बाजार, धनतेरस आज संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव की तैयारी में सजे बाजार, धनतेरस आज संशोधित
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली/पीडीडीयूनगर। दीपोत्सव की तैयारी में बाजार सज गए हैं। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत धनतेरस से होगी। सोमवार को धनतेरस मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर बाजार पूरी तरह सज गए हैं। इलेक्ट्रानिक, बर्तन, ज्वेलरी, सजावट और कपड़ों की दुकानों को पूरी तरह सजाया गया है। सोमवार को पीडीडीयू नगर में साप्ताहिक बंदी रहती है लेकिन इस बाद इस दिन सर्वाधिक खरीद फरोख्त होगी। वहीं दुकानदारों ने एक से बढ़कर एक छूट के आफर दे रहे हैं।
दीपावली सात नवंबर को है। इसकी शुुरूआत सोमवार को धनतेरस से होगी। धनतेरस पर पूजा के सामान खरीदने की परंपरा है। ऐसे में इस दिन लोग खूब खरीददारी करते हैं। इसके मद्देनजर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में कपड़े, बर्तन, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों एवं खिलौने की दुकानें सज गई हैं। मुख्यालय पर रविवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। नगर में आभूषणों व बर्तनों की दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। साथ ही अभी से दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई है। दुकानों पर चांदी के सिक्के एवं गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां सज गई हैं। दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के शोरूम को रंग बिरंगी झालरों एवं गुब्बारों से सजाया गया है। इतना ही नहीं मिठाई की दुकानों को भी विशेष तौर पर सजाया गया है। इलेक्ट्रानिक व वाहनों की खरीद के लिए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शोरूम स्वामी विशेष आफर भी दे रहे हैं। धनतेरस को लेकर बर्तन की दुकानों को खासतौर पर सजाया गया है। विशेषकर सोमवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। आभूषण व्यवसायी पप्पू व सोनी सेठ आदि ने बताया कि इस वर्ष लक्ष्मी गणेश वाले नोट तथा चांदी के सिक्कों की बिक्री अधिक होने की संभावना है।
सोने चांदी के गहनों पर धनतेरस के मद्देनजर दस से पंद्रह प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। रविवार को बाजार में सोना 32 हजार 250 रुपये प्रति दस ग्राम था लेकिन धनतेरस पर दुकानदारों ने 29 हजार रुपये तोला जेवर देने की पेशकश की है। यही नहीं ज्वेलरी पर लेबर चार्ज में भी छूट दी जा रही है। राजू अलंकार मंदिर के अजय सोनी ने बताया कि धनतेरस पर सर्वाधिक मांग विक्टोरिया सिक्कों की होती है। इस बार यह 710 रुपये प्रति सिक्का के हिसाब से मिल रहा है। इसी तरह गिन्नी ओरिजनल 26 हजार 200 रुपये के हिसाब से बेचा जाएगा।
विज्ञापन
बाजार में धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक आइटमों पर दुकानदारों ने निश्चित उपहार की घोषणा की है। एलईडी टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन सहित अन्य सामानों पर विभिन्न कंपनियों से लोन की सुविधा के अलावा लकी ड्रा और निश्चित उपहार दिया जा रहा है। स्वागत इलेक्ट्रानिक्स के संचालक अजय सचवेदवा ने बताया कि दुकान पर कंपनी के उपहार के अलावा दुकान की ओर से भी उपहार दिए जा रहे हैं।
इनसेट-
बढ़ा है आनलाइन करोबार का रूझान
पीडीडीयू नगर। दीपावली पर ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी आ गई है। लोग गिफ्ट आइटम तकऑनलाइन खरीद रहे हैं। पर्व के मद्देनजर कपड़े, इलेक्ट्रानिक गजट वगैरह की ऑनलाइन शॉपिंग हो रही है, पर्वपर जिले में हजारों रुपये के ऑनलाइन कारोबार होने की उम्मीद है। ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड के मामले भी सामने आए हैं। इसके बाद भी लोगों का रूझान बढ़ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक दीपावली पर पीडीडीयू नगर में पांच लाख से अधिक का सामान आनलाइन मार्केट से मंगाया गया है।
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-3200