{"_id":"5b82fdfc42c79246773eaf0b","slug":"91535311356-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन के दो पिलर बारिश में हुए धराशाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन के दो पिलर बारिश में हुए धराशाई
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्दवा । बरहनी विकासखंड क्षेत्र के अदसड़ गांव में शनिवार की देर रात बारिश के चलते पंचायत भवन के दो पिलर गिर गए। संयोग अच्छा रहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई । ग्राम प्रधान सन्तोष शर्मा का आरोप है कि पंचायत भवन के निर्माण में मानक की अनदेखी करने के साथ-साथ दोयम दर्जे की सामग्री का प्रयोग किया गया है । उन्होंने इसकी जांच होनी चाहिए।
गौरतलब है कि अदसड़ गांव वर्ष 2005- 06 में करीब 12 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कार्य कराया गया था। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते आज तक पंचायत ग्राम सभा को हस्तांतरित नहीं हो सका है । शनिवार की देर रात हो रही बारिश के चलते पंचायत भवन के दो खंभे अचानक भरभरा कर गिर पड़े । संयोग अच्छा था कि मलबे की जद में कोई नहीं आया। इसकी जानकारी होते ही ग्राम प्रधान सन्तोष शर्मा दर्जनों ग्रामीणों संग मौके पर पहुंच गए। उनका आरोप है कि पंचायत भवन के निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी की गई है और घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया गया है। इसी का परिणाम है कि बिना हस्तांतरण के ही पंचायत भवन के पिलर गिर गए। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पंचायत भवन के निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।