फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   क्षतिग्रस्त पुलिस और रेलिंग दुर्घटनाओं को दे रही है न्यौता

क्षतिग्रस्त पुलिस और रेलिंग दुर्घटनाओं को दे रही है न्यौता

Mon, 02 Apr 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुलिस और रेलिंग दुर्घटनाओं को दे रही है न्यौता
पुलिया

विज्ञापन
कंदवा। घोसवां गांव के समीप नरायनपुर बड़ी नहर पर बनी पुलिया के स्लैब एवं रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। इसके निर्माण के लिए ग्रामीणों क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी अब तक किसी ने भी ध्यान नहीं दिया है। इससे ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। ग्रामीणों ने पुलिया पर रेलिंग बनावाए जाने के साथ पुलिया को दुरुस्त कराने की मांग की है।

बरहनी विकास खंड क्षेत्र के घोसवां गांव को सैयदराजा जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर नरायनपुर से निकली बड़ी नहर पर घोसवां गांव के समीप बनी पुलिया की रेलिंग कई वर्षों पूर्व टूटकर नहर में गिर गई। पुलिया का स्लैप भी जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है । पुलिया पार करते समय अक्सर बाइक सवार व मवेशी गिरकर जख्मी हो जाते हैं। इस पुलिया से एक दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन होता है। समाज सेवी हरीश सिंह, प्रभाष सिंह अनुज, यशवर्धन सिंह, हरिप्रसाद सिंह, बलवंत तिवारी, मुन्ना सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह आदि का कहना है कि विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का खामियाजा इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को उठाना पड़ रहा है। क्षेत्र के रमाकांत सिंह, हरदेव सिंह, मनीष सिंह, धनंजय सिंह, नीरज सिंह, चिंटू सिंह आदि लोगों ने चेताया कि अगर उनकी समस्या का निदान नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed