फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   91 by name and 134 more booked in beating case

मारपीट में 91 नामजद और 134 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 15 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
91 by name and 134 more booked in beating case
कमालपुर। धीना थाना के एवती गांव में छेड़खानी के विवाद में हुई मारपीट, पुलिस पर हमला और बाइक फूंकने की घटना के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। वही युवक और पुरुष सदस्य घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस ने इस मामले में 91 नामजद और 234 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है जबकि दो पक्षों से 17 लोगों को गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन

गांव में युवती से हुई छेड़खानी को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद गांव में पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया और लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया। इस घटना में एक एसआई और दो पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गए। इस घटना में पुलिस की दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। कई थानों की फोर्स गांव में पहुंची तब मामला काबू में आया। इस घटना में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर के आधार पर 25 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। वहीं धीना थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने गांव के 45 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धीना थाना पुलिस की ओर से 21 नामजद और नौ अज्ञात के खिलाफ तीसरा मुकदमा महामारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार की है, बाकी की तलाश की जा रही है। धीना थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गांव में सुरक्षा के मद्देनजर थाने की पुलिस के अलावा एक बटालियन पीएसी की तैनाती की गई है। गांव में तनाव पूर्ण शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed