फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   874 families homeless due to flood

Chandauli News: बाढ़ से 874 परिवार बेघर, तहसील प्रशासन ने किया आकलन

Sun, 31 Aug 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
874 families homeless due to flood
बारिश और बाढ़ से 874 परिवार बेघर, तहसील प्रशासन ने किया आकलन
विज्ञापन


चकिया/शिकारगंज। बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिससे तहसील क्षेत्र के 874 रिहायशी घर बेघर हो गए हैं। इसके अलावा धान की 27 हेक्टेयर फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गई है। तहसील प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर शासन और जिला प्रशासन को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है।

प्रभावित गांवों की स्थिति

- सिरकुटिया में 105 घर बेघर हुए हैं।
- मवैया में 74 घर बेघर हुए हैं।
- खरीद में 40 घर बेघर हुए हैं।
- पीतपुर में 18 घर बेघर हुए हैं।
- चितौड़ी में 13 घर बेघर हुए हैं।
- मूसाखांड़ में 15 घर बेघर हुए हैं।

तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश और बाढ़ से बेघर हुए लोगों का आकलन तैयार कर लिया गया है। पूरी तरह जमीदोज हो चुके घरों के गृह स्वामियों को प्राथमिकता के तौर पर आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा। शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है और प्रयास है कि शीघ्र पीड़ितों को सहायता राशि उपलब्ध हो जाए।
विज्ञापन


लोगों की आस

बारिश और बाढ़ से बेघर हुए लोगों को पक्के मकान की आस है। महादेवपुर में रामविलास पाल, सुशीला देवी, गायत्री देवी, मंजू देवी, धर्मावती देवी, राम आशीष सहित कई लोग बेघर हो गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन से उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें सहायता मिलेगी और वे अपने घरों का पुनर्निर्माण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed