फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   872 adults got the vaccine on the first day of vaccination

टीकाकरण के पहले दिन 872 वयस्कों ने लगवाई वैक्सीन

Wed, 02 Jun 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
872 adults got the vaccine on the first day of vaccination
जिले में मंगलवार को 18 साल से ऊपर के युवाओं के टीकाकरण की शुुरुआत हुई। इस दौरान युवाओं में उत्साह भी देखने को मिला। टीकाकरण के बाद सेल्फी ट्रेंड भी चला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी पी द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को जिले में कुल 2335 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें से 17 केन्द्रों पर 18 से 44 वर्ष के 872 लोगों का टीकाकरण किया गया। बताया कि जिले में अब तक 45 वर्ष के ऊपर के 46882 लोगों को टीके की प्रथम डोज व 5657 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। इसके साथ ही 60 वर्ष से ऊपर के 43485 लोगों को टीके की प्रथम डोज व 9618 लोगों टीके की दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

इलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना का टीका उपलब्ध नहीं होने के कारण टीकाकरण नहीं हुआ। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैयदराजा में 18 से 45 वर्ष के 110 लोगों ने टीकाकरण कराया।जबकि सीएचसी बरहनी,भतीजा और चिरईगांव में 45 वर्ष ऊपर के चालीस लोगों ने टीका लगवाया। जिसमें बरहनी में 10,भतीजा में 20 और चिरईगांव में 10 लोगों ने टीका लगवाया। सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 90 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन

जनपद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभिभावक कैंपेन में कोविड-19 का टीकाकरण का शुभारंभ विधायक साधना सिंह ने किया। इसमें सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित टीकाकरण केंद्रों पर 130 टीका लगा। इसमें सदर प्राथमिक स्वास्थ्य, जनपद न्यायलय, नवहीं, मझवार,मैड़ी मद्धुपुर शामिल है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीपी द्विवेदी ने कहा कि सरकार टीकाकरण अभियान की शुरूआत किया है, ताकि कोरोना जैसी महामारी से लोगों को बचाया जा सके। इस दौरान डॉ डीके सिंह, डॉक्टर डीएन मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रेम प्रकाश उपाध्याय, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, सहायक शोध अधिकारी अशोक कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में 18 प्लस वाले लोगों का इंतजार खत्म हुआ। टीकाकरण के महाउत्सव में ज्यादा से ज्यादा युवा वर्ग आगे आयें और इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर टीकाकरण कराएं। साथ ही दूसरों को शामिल होने के लिए प्रेरित कर उनका टीकाकरण करवाएं।
डॉ. डी के सिंह, कोविड नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed