फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   860 TV patients found in two months, 280 more than last year

Chandauli News: दो महीने में मिले टीवी के 860 मरीज, पिछले साल से 280 ज्यादा

Tue, 12 Mar 2024 11:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:26 AM IST
विज्ञापन
860 TV patients found in two months, 280 more than last year
चंदौली। आकांक्षात्मक जिले में शामिल चंदौली में टीवी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जो चिंता का विषय है। मात्र दो महीने में 860 टीवी के मरीज मिले हैं। पिछले साल जनवरी और फरवरी में टीवी के 580 मरीज मिले थे। इस बार पिछले साल के मुकाबले 280 मरीज ज्यादा मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग साल में दो बार टीवी के रोकथाम के लिए अभियान चलाता है, फिर भी मरीजों की तादाद घटने की बजाय बढ़ रही है। भारत सरकार की ओर से टीवी (क्षय रोग) मुक्त देश बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों की जांच करता है। जिसमें टीवी के लक्षण पाए जाते हैं, उसको दवाएं दी जाती हैं। इसके बावजूद भी दो माह में 860 मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ गई है। विभागीय अधिकारियों के माने तो किसी भी व्यक्ति को 15 दिन से अधिक समय तक खांसी आए तो, तत्काल पास की अस्पताल पर पहुंचकर जांच करना चाहिए। अगर टीवी के लक्षण आए आते हैं तो तत्काल दवा शुरू कर दें,ताकि समय से इलाज हो जाए और इससे मरीज को मुक्ति मिल जाए। इसका इलाज पूरी तरह से संभव है। किसी भी सरकारी केंद्र पर जांच के साथ-साथ दवा भी मरीज को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।यहीं नहीं इसके अलावा खान-पान के लिए भी 500 रुपये प्रतिमा मरीज को उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि पोषक तत्वों की कमी ना हो और मरीज जल्दी से ठीक हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed