फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   85 rural roads of the district will be improved with Rs 11 crore 20 lakhs

Chandauli News: 11 करोड़ 20 लाख से सुधरेंगी जिले की 85 ग्रामीण सड़कें

Mon, 22 Jan 2024 02:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
85 rural roads of the district will be improved with Rs 11 crore 20 lakhs
पीडीडीयू नगर। जिले की उन ग्रामीण सड़कों की दशा शीघ्र सुधरने वाली है जिनकी पांच वर्ष तक मरम्मत नहीं हुई है। पीडब्ल्यूडी ने ऐसी 85 ग्रामीण सड़कों का चयन कर उनकी दशा सुधारने के लिए 11 करोड़ 20 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। शासन की ओर से कार्ययोजना को मंजूरी मिलने के साथ 56 लाख रुपये भी अवमुक्त कर दिए गए हैं। धन प्राप्त होने के बाद विभाग टेंडर की प्रक्रिया में जुट गया है। विभाग का दावा है कि जनवरी माह में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर फरवरी माह से मरम्मत कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रख-रखाव के अभाव में जिले की लगभग सभी ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कुछ सड़कों पर तो मरम्मत कार्य हुए सात से दस वर्ष तक बीत गए हैं। कई सड़कों की बनने के बाद मरम्मत तक नहीं हुई है। इससे इन सड़कों पर चलना जोखिमभरा साबित हो रहा है। ग्रामीण कई वर्षों से इन सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि ये सड़कें बिल्कुल चलने योग्य नहीं रह गई हैं। सड़कों पर बने गड्ढे और बिखरी गिट्टियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों की मांग और शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा था। कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिलने के साथ 56 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। धन मिलने के बाद विभाग टेंडर की प्रक्रिया में जुट गया है।
विज्ञापन

कार्ययोजना में मुगलसराय, सकलडीहा और सैयदराजा विधानसभा की 85 सड़कों को शामिल किया गया है। इसमें सकलडीहा विधानसभा की 42, सैयदराजा की 36 और मुगलसराय विधानसभा की सात सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ययोजना में शामिल की गई प्रमुख सड़कों में सकलडीहा-कमालपुर-अमड़ा से डुहिया संपर्क मार्ग, रैथा संपर्क मार्ग, खोर-अनावल से फुल्ली मार्ग, सकलडीहा-तुलसी आश्रम से कमरूआ संपर्क मार्ग, पौनी-कवरुआ मार्ग, सकलडीहा-अमड़ा से खोर व मनियारपुर मार्ग, सकलडीहा-कमालपुर से पसाई मार्ग, देवकली मार्ग से भैसा गांव तक मार्ग, खोर से ओनालय मार्ग, ड़ेढ़वाल चौकी से रैपुरा मार्ग, अलीनगर-सकलडीहा से जलालपुर मार्ग, मुगलसराय-चकिया से नदेसर-बौरी मार्ग, नरही संपर्क मार्ग, चहनिया-सैदपुर से मुहम्मदपुर मार्ग, मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर तक संपर्क मार्ग और कालीमहाल चौराहा से ओड़वार संपर्क मार्ग हैं।

85 ग्रामीण सड़कों का सर्वे कराकर चयन किया गया है। शासन से धन अवमुक्त होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। शीघ्र ही सड़कों पर मरम्मत कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
राजेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed