फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   संशोधित पूर्व विधायक मनोज और शायर इमरान ने शहीद परिवार को सौंपा चेक

संशोधित पूर्व विधायक मनोज और शायर इमरान ने शहीद परिवार को सौंपा चेक

Sat, 23 Feb 2019 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
संशोधित पूर्व विधायक मनोज और शायर इमरान ने शहीद परिवार को सौंपा चेक
पड़ाव। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद अवधेश यादव के घर शुक्रवार को भी ढांढस बधाने और आर्थिक मदद के लिए लोग पहुंचे। प्रसिद्ध शायर इमरान प्रतापगढ़ी और सैयदराजा के पूर्व विधायक सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने शहीद परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने एक लाख रुपये सहायता राशि के रूप में शहीद की मां मालती और पिता हरिकेश यादव को चेक प्रदान किया। साथ ही कैंसर से पीड़ित शहीद की माता मालती देवी के इलाज के लिए हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन

सैयदराजा के पूर्व विधायक व् सपा नेता मनोज सिंह डब्लू भी शाम को शहीद के घर पहुचकर परिजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया। उन्होंने 51 हजार रुपये की सहायता राशि शहीद के पिता को चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रति अवधेश यादव की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। वहीं एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक के डिप्टी मैनेजर मुकेश मिश्रा ने भी पहुँचकर शहीद के परिजनों का ढाँढस बंधाया। शहीद अवधेश यादव की पत्नी शिल्पी यादव को एक लाख रुपये सहायता राशि के रूप में चेक प्रदान किया। वही मिलने वालों में राजकुमार सिंह ग्राम प्रधान महेशी, गुड्डू सिंह,अंकित यादव, सुनील यादव, रामदयाल राम, रामदुलारे, सिंटू सिंह आदि लोग मिले। कांग्रेस नेत्री मधु राय भी पहुँचकर शहीद के परिजनों से मिलकर परिवार का ढाँढस बंधाया तथा शहीद अवधेश यादव के प्रति अपनी दु:ख संवेदना व्यक्त किया।
विज्ञापन

02-अवधेश की तरह आखिरी सांस तक रहूंगा साथ-इमरान
पड़ाव। शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि आतंकी हमले में शहीद जवानों की शहादत पर पूरा देश आक्रोश में है। शुक्रवार को बहादुरपुर शहीद के घर पहुंचे उन्होंने शहीद की मां, पिता और पत्नी से मिलकर सांत्वना दी। परिवार को ढा़ंढ़स बंधाते समय उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा मां मैं भी आप के बेटे अवधेश की तरह ही हूं। आखिरी सांस तक आप के साथ रहूंगा। कभी भी किसी चीज की जरुरत हो तो पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव के माध्यम से सूचना बस दिला दीजिएगा। बेटे की भरपाई तो नहीं कर पाउंगा लेकिन कोशिश करुगां कि कमी न महसूस हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed