{"_id":"5c2522abbdec2256df2763f7","slug":"81545937579-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल मेला में बच्चों ने की खूब खरीददारी और मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल मेला में बच्चों ने की खूब खरीददारी और मस्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर के नईबस्ती महमूदपुर में स्थित विद्या पब्लिक स्कूल में आयोजित बाल मेले में बच्चों ने खूब खरीददारी ओर मस्ती की। मेले में बच्चों ने स्टाल सजाए और खाने पीने की वस्तुएं बेची और बच्चों ने खूब खरीददारी की। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।
समारोह में संतोष खवार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में समझदारी विकसित होती है। वहीं इस तरह के आयोजनों से बच्चों में पैसे के प्रति समझ में विकसित होती है। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक झांकी सजाया था। स्नेहा चौरसिया ने भारत माता और फैजान ने नेहरू की झांकी के रूप में सबको लुभाया। अन्य झांकियों को देख कर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों ने गोलगप्पे, चाट, पकौड़ी, गुलाब जामुन, पास्ता, चाउमिन, नमकीन के स्टाल सजाए थे। सुबह से देर शाम तक यहां बच्चे और अभिभावक खरीददारी के लिए जुटे रहे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप मुन्ना, गिधौली सभासद रवि सोनकर, बृजेश गुप्ता, रामजी गुप्ता, अजय गुप्ता मानू रहे। संचालन आनंद कुमार सिंह ने की। अतिथियों का स्वागत मधुबाला सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने किया।