फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मांगों के समर्थन में रेलवे इंजीनियरों ने निकाला कैंडल मार्च

मांगों के समर्थन में रेलवे इंजीनियरों ने निकाला कैंडल मार्च

Tue, 25 Dec 2018 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में रेलवे इंजीनियरों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनरतले रेलवे बोर्ड के के विरोध में इंजीनियरों ने सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पीछे स्टेशन कॉलोनी में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान इंजीनियरों ने रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। 27 दिसंबर को इंजीनियर काला दिवस मनाएंगे।

इंजीनियरों के लिए सुरक्षा कमेटियों की रिपोर्ट को लागू करने, राजपत्रित ग्रुप बी का दर्जा देने और समयबद्ध प्रमोशन देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में रेलवे के इंजीनियर लगातार आंदोलनरत हैं। 13 दिसंबर को देश भर के इंजीनियरों ने नई दिल्ली के जंतर मंतर में अधिकार रैली की और धरना देकर रेल मंत्री व रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा था। बावजूद इसके अब तक मांगों पर विचार नहीं किया गया। इसी वजह से ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन ने 27 दिसंबर को काला दिवस मनाएंगे। इस मौके पर डीआरएम आफिस सहित विभिन्न कार्यालयों पर गेट मीटिंग कर विरोध किया जाएगा। बाद में शाम चार बजे डीआरएम ऑफिस पर प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन डीआरएम को सौंपा जाएगा। इसको देखते हुए सोमवार की शाम छह बजे रेलवे के इंजीनियरों ने पिलिग्रिम साइडिंग से कैंडल मार्च निकाला और रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर समाप्त हुआ। मार्च में इंजीनियर रामअवतार, सर्वेश कुमार, एसके शर्मा, नीलमणि, ओपी सिंह, एसके सिंह, एसके चौबे, नीरज, अमित, अनुरोध शर्मा, दिनेश भगत, हीरा सिंह, टिंकू राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed