{"_id":"5c02dd74bdec2241836bb150","slug":"81543691636-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने का निर्देश
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। विकास भवन सभागार में शनिवार को सांसद आर्दश गांव में संचालित योजनाओं की प्रगति जानने के लिए अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें डीएम नवनीत सिंह चहल ने जल निगम, कृषि विभाग और अर्थ सांख्यिकी विभाग के कार्यों को अधूरे होने पर नाराजगी जताई और शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं बैठक में देर से पहुंचने पर कई अधिकारियों का फटकार लगाया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी नवनीत सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है कि वर्ष 2014-15 में चयनित सांसद आदर्श गांव जरखोर को सभी बिंदुओं पर विकशित किया जाय। इसके तहत जिले के सभी विभागों की जिम्मेदारी तय किया था। लेकिन जल निगम के द्वारा पेयजल के लिए लगाई जा रही परियोजना अभी भी अधूरी है। जबकि अर्थ एवं सांख्यकि विभाग के द्वारा लोगों के आधार कार्ड बनाने का कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। जबकि बाल पोषाहार विभाग के द्वारा कुपोषित बच्चों के देर रेख और संचालित योजनाओं की मानिटरिंग करने में लापरवाही की गई है। कहा कि संचालित योजनाओं को मूर्त रुप देने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की है। ऐसे में सभी विभागीय अधिकारी योजनाओं की मानिटरिंग करते रहे और कही भी कमी होने पर उसे पूरा कराने का कार्य करें। चेताया कि योजनाओं के मानिटरिंग के दौरान किसी भी अधिकारी की लापरवाही उजागर हुई तो उसके खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, डीआईओएस डा. विनोद राय, बीडीओ एमपी चौबे, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीडीओ पद्मकांत शुक्ल, पीडी सुशील कुमार, एआर कोआपरेटिव सोमी सिंह, डीडी एजी विजय सिंह, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीपीओ नीलम मेहता, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन