{"_id":"5c0037c6bdec2241cc6181dc","slug":"81543518150-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा व उसके महत्व पर संगोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा व उसके महत्व पर संगोष्ठी आयोजित
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव। सेमरा स्थित सेंट अल हनीफ एजूकेशनल सेंटर में गुरुवार को शिक्षा व उसके महत्व पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद के निदेशक शकील अहमद व विशिष्ट अतिथि कलीम उल्लाह साहब ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व की आधारशिला होती है। शिक्षा के बिना मनुष्य अधूरा है। शिक्षा से ही विकास संभव है। शिक्षा इंसान को उच्च स्थान तक ले जाता है। कहा कि संसार में कोई भी अपने आप में पूर्ण नहीं होता। इंसान को सदा प्रयासरत रहना चाहिए ताकि वह पूर्णता को प्राप्त कर सके। विद्यालय के प्रबंधक हाजी वसीम अहमद ने कहा कि सफलता प्राप्त करने का एक ही उपाय है कि इंसान अपने देश के प्रति सजग होकर लगातार प्रयास करता रहे। कार्यक्रम में संस्था के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन