{"_id":"5b9571af867a557f180c39fd","slug":"81536520623-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। आशा कर्मचारी संगठन के सदस्यों की बैठक रविवार को सदर ब्लाक स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। इसमें लोगों ने संगठन के मजबुती और विस्तार सहित अन्य मुद्दे पर चर्चा किया। साथ ही मानदेय को लेकर आंदोलन करने पर भी चर्चा हुई। अरोप लगाया कि आशाओं के साथ सरकार द्वारा उपेक्षात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री हेमलता ने कहा कि आशाएं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को संचालित करती हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आशाओं का उत्पीड़न करते रहते हैं। जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी ने कहा कि सरकार द्वारा आशाओं के मानदेय देने और उनके बारे में उचित फैसला लेने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है। कहा कि आशाएं अपने हक के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए तैयार है। इस दौरान धीरज, प्रमिला, रेशमा, सीमा, उषा, विमला, माधुरी, मंजू, प्रतिमा, मधूबाला, चंपा, रीता सिंह, मंजू तिवारी, एमपी यादव, मंशा, बिनू, आशा सिंह मौजूद रही।