{"_id":"5b942167867a557ec97f1396","slug":"81536434535-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी एडमिशन के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन, धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी एडमिशन के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन, धरने पर बैठे
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज एमए में छात्र का गलत ढ़ग से प्रवेश लेने का आरोप लगा छात्रों ने प्राचार्य का घेराव किया। और छात्र का प्रवेश निरस्त करने की मांग की। आरोप लगाया कि प्रवेश परीक्षा में अतिरिक्त नंबर देकर छात्र का प्रवेश लिया गया है। छात्र प्राचार्य कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि मामले की जांच होने तक छात्र आंदोलन करेंगे।
छात्रों का आरोप है कि दो माह पहले कॉलेज में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए 35 अंक की मेरिट बनाई गई। एक छात्र का मात्र तीस नंबर आए, लेकिन छात्र की ओर से स्काउटिंग कोटा के पांच नंबर को जोड़ कर प्रवेश दे दिया गया। छात्रों को कहना है जिस छात्र को प्रवेश दिया गया है वह किसी भी प्रकार के खेल कूद अथवा स्काउटिंग, एनसीसी में प्रतिभाग नहीं किया है।
शनिवार को छात्र इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन पर मनमाने तरीके से प्रवेश देने का आरोप लगाते हुए हो हल्ला करने लगे। छात्रों दोपहर में एक बजे प्राचार्य कक्ष में पहुंच कर प्रवेश देने का आधार मांगने लगे और उनका घेराव किया। बाद में नाराज छात्र प्राचार्य कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी कि छात्र का प्रवेश निरस्त करने और मामले की जांच होने तक वे आंदोलन करेंगे। इस संबंध में कॉलेेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छात्र का प्रवेश हिंदी विषय में हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। गलत ढंग से प्रवेश पर नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा। छात्रों के हंगामा को देखते हुए कूड़ा बाजार चौकी इंचार्ज विपिन सिंह भी पहुंच गये। हंगामा करने वालों में कपिल यादव, मुरली मनोहर, सुदर्शन यादव, आशीष तिवारी, राहुल यादव, चक्रधारी प्रजापति, शारिक अंसारी, शरद जायसवाल, दिलीप यादव रहे।