{"_id":"5b4f8fa64f1c1b07788b4acc","slug":"81531940774-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने रैली निकाल लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने रैली निकाल लोगों को किया जागरूक
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने की मुहिम को लेकर बुधवार को बीआरसी केंद्र से विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली । जिसे उप जिलाधिकारी दीप्ति देव यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नगर में भ्रमण कर पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। उप जिलाधिकारी दीप्ति देव यादव ने कहा कि पॉलिथीन हमारे जीवन के लिए् खतरनाक सामग्री है। वहीं चेयरमैन अशोक कुमार बागी ने कहा की नगर को स्वच्छ बनाने के लिए देश को स्वच्छता की ओर ले जाने के लिए पॉलिथीन को देश से प्रतिबंधित करना होगा। इसके लिए हमें आपको संकल्पित होने की जरूरत है। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय प्रथम, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, बापू बाल विद्या मंदिर, इकरा मॉडल स्कूल, डालिम्स सनबीम, भारत माता विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के बच्चों ने भारत को बचाना है पॉलिथीन हटाना है, पॉलिथीन हटाओ दुनिया बचाओ जैसे नारे लगाए। इस अभियान में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार मिश्र, सभासद गीता सोनकर, वैभव मिश्रा, राम बाबू सोनक,र शिक्षक संघ अध्यक्ष कैलाश गोंड, राजेश पटेल, चंद्रभान, कैलाश प्रसाद, डॉ विजयलक्ष्मी, कुंवर कलाधर, संजय जायसवाल, राजनाथ यादव, राम जी मौर्य, रजनी जायसवाल वीरेंद्र पाल मौजूद रहे।