फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सांसद ने विधायकों के साथ किया एक दिन का रखा उपवास

सांसद ने विधायकों के साथ किया एक दिन का रखा उपवास

Fri, 13 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने विधायकों के साथ किया एक दिन का रखा उपवास
चंदौली। संसद सत्र विपक्ष द्वारा नहीं चलने देने के विरोध में स्थानीय सांसद व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने गुरुवार को तीन विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर एक दिवसीय उपवास किया। इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष विकास में रोड़ा बन कर संसद सत्र का 23 दिन हंगामें के भेंट चढ़ा दिया। जिसमें आम जनता की कमाई चली गई। कई योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसद सत्र का 23 दिन विपक्ष के हमले में चला गया। लगभग 1.29 करोड रुपया प्रति दिन का खर्च हुआ। कई योजनाएं संसद में चर्चा न होने के कारण वह मूर्त रुप नहीं ले पाई। विपक्ष विकास के प्रति गंभीर नहीं है। गरीबों की मसीहा बनने का नाटक करने वाले राजनैतिक पार्टियां गरीबो के हितों के साथ खिलावाड़ करने का कार्य किए है। उन्होने कहा कि प्रति दिन संसद सत्र का खर्च 1.29 करोड रुपया गिरता है। जो किसी मंत्री व विधायक के वेतन से नहीं बल्कि जनता के गाढी कमाई का हिस्सा होता है। जनता के खून पसीने की कमाई हंगामें के भेंट चढ गया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जनता के विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय सदन को चलने नहीं दिया गया। एक दिवसीय उपवास में मुगलसराय की विधायक साधना सिंह, चकिया विधायक शारदा प्रसाद, दर्शना सिंह, सुरेंद्र सिंह, अभिमन्यू सिंह, अनिल तिवारी, प्रमोद तिवारी, सूर्यमुनि, शिवराज सिंह, पप्पू सिहं, आशीष रघुवंशी, राणा प्रताप सिंह, जितेंद्र पांडेय, शमशेर सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कुश्वाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed