फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   किशोरी को बदमाशों के चंगुल से बचाने वाले चालक को किया सम्मानित

किशोरी को बदमाशों के चंगुल से बचाने वाले चालक को किया सम्मानित

Sun, 04 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को बदमाशों के चंगुल से बचाने वाले चालक को किया सम्मानित
किया गया सम्मानित

विज्ञापन
मुगलसराय। भारत पेट्रोलियम से पेट्रोलियम लेकर गए टैंकर चालक ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली के सुकृत में नौवीं कक्षा की छात्रा किशोरी को आटो चालकों के चंगुल से बचाकर चहनियां लाकर किशोरी के रिश्तेदारों को सुपुर्द कर दिया। यही नहीं टैंकर चालक और सहचालक ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। टैंकर चालकों और सहचालक को शनिवार को इस वीरता के लिए भारत पेट्रोलियम प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

मुगलसराय निवासी टैंकर चालक रामाज्ञा यादव और सहचालक उमेश यादव शुक्रवार को पेट्रोलिय लेकर सोनभद्र जनपद के सुकृत गए थे। पेट्रोलियम आपूर्ति के बाद दोपहर में लौटते समय सड़क पर तीन चार आटो चालक एक किशोरी से छेड़खानी करते मिले। किशोरी के शोर मचाने पर चालक और सहचालक आटो चालकों से भिड़ गए और उन्हें भगा दिया। किशोरी ने बताया कि आटो चालक उसे पकड़ कर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहे थे। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसके नजदीकी रिश्तेदार चंदौली जनपद के चहनियां क्षेत्र रहते हैं। इस पर दोनों ने किशोरी को उसके रिश्तेदार के यहां पहुंचाया। सूचना पाकर किशोरी के माता पिता और अन्य रिश्तेदार भी पहुंच गए। मौके पर पहुंचे सकलडीहा विधायक प्रभुनरायन सिंह ने तुरंत पुलिस महानिदेश से बात की और अपहरण कर जबरदस्ती करने की कोशिश करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। चालक और सह चालक के इस वीरता पूर्ण कार्य के लिए शनिवार को भारत पेट्रोलियम डिपो के प्रशासनिक भवन में अधिकारियों ने अंगवस्त्रम, माल्यार्पण कर सम्मानित किया। आश्वासन दिया कि ऐसे साहसिक कार्य करने वालों को भविष्य में अन्य सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed