{"_id":"5a70c7eb4f1c1b91268b75af","slug":"81517340651-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित रामाधार जे पालिटेक्निक में दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित रामाधार जे पालिटेक्निक में दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता शुरू
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाडांकला। क्षेत्र के महुअरकलॉ स्थित पंडित रामअधार जे पॉलीटेक्निक कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता की शुरूआत मंगलवार को समारोहपूर्वक हुई। खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीडा अधिकारी अशोक कुमार सोनकर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके पूर्व विद्यालय के छात्रों ने मार्च पास्ट करके मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य अतिथि द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के औपचारिक घोषणा के साथ ही प्रतिभागियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक व शारीरिक खेल से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
प्रतियोगिता में लंबी कूद, दौड़, वॉलीबाल, बैडमिंटन, डिस्कस थ्रो, जबलिंग आदि खेल प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता के फाइनल मैच बुधवार को खेले जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों को खेल को खेल भावना से लेकर आगे बढना चाहिए। इन्हीं प्रतिभागियों में बहुत सी प्रतिभाएं छिपी हुई है। उनको आगे बढ़ने के लिए यह मंच एक अवसर के रूप में है। इसलिए आप को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. डीके श्रीवास्तव, राहुल एजुकेशन ग्रुप के प्रतिनिधि आनंद तिवारी सोनू, निदेशक डॉ एसबी तिवारी, क्रीडा अधिकारी ज्योति तिवारी, अवधेश तिवारी, नदीस तिवारी, प्रदीप तिवारी, बृजेश सिंह, केके सिंह, इरशाद अहमद, दीपक, प्रदीप नारायण, देवानन्द, अक्षय पांडेय आदि उपस्थित रहे।