{"_id":"5a43f42b4f1c1b95188bc510","slug":"81514402859-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनाल चालू कराने के लिए किसानों ने किया प्रर्दशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैनाल चालू कराने के लिए किसानों ने किया प्रर्दशन
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारगंज। चंद्रप्रभा नदी पर स्थापित नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल 25 दिनों से बिजली के अभाव में ठप पड़ा हैं। कुछ दिनो पुर्व विभाग द्वारा लगाए गए नए ट्रांसफार्मर से अधिक बोल्टेज की सप्लाई होने से कैनाल मात्र शोपीस बनकर रह गया हैं। जिसके चलते किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। नाराज किसानों ने बुधवार को हेतिमपुर चकिया अहरौरा मार्ग पर प्रर्दशन कर विभागीय अधिकारियो के खिलाफ नारेबाजी किया। किसानो का आरोप है कि लघुडाल विभाग की लापरवाही से सिंचाई के पीक आवर में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि कमांड पर स्थित बोये गये खेतों को अबतक पानी नसीब नही हो पाया है।
नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल के लिए स्वतंत्र फीडर की स्थापना करके पंप कैनाल के पास एक एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगाकर मिनी उपकेंद्र की स्थापना की गई थी। मिनी उपकेन्द्र की स्थापना के बाद किसानो की उम्मीदे परवान चढ़ रही थी। 25 दिन पूर्व मिनी उपकेंद्र में लगा एक एमबीए के दोनो ट्रांसफार्मर खराब हो गये थे। जिससे पंप कैनाल को मिलने वाली विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कुछ दिन पुर्व विभाग द्वारा नये ट्रांसफार्मर लगा दिये गए। पंप कैनाल की टेस्टिग ट्रांसफार्मर से जिम्मेदारों द्वारा नहीं किया गया। ट्रांसफार्मर से अधिक बोल्टेज मिलने के कारण आरेटर कैनाल को संचालित नहीं कर पा रहा हैं। जिससे सिंचाई के पीक आवर में मिनी स्वतंत्र उपकेंद्र व पंप कैनाल शो पीस बना हुआ है। जिससे कमांड एरिया में बोई गई गेहूं तथा सब्जियों की फसल की सिंचाई न होने सेें नाराज किसानों ने बुधवार को अधिकारियो की लापरवाही से आकोशित होकर हेतिमपुर स्थित चकिया अहरौरा मार्ग पर प्रर्दशन कर पंप कैनाल चलाने की मांग की। किसान राजेश यादव, सालिक पाल, रविंद्रनाथ दुबे, मिठाइ लाल, जलालु, सोमारू, हीरा नरायन, होरी पाल, सिताराम आदि किसानो ने आरोप लगाया कि लघु डाल नहर विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पूरा पंप कैनाल कबाड़ के रूप में परिवर्तित हो गया हैं। जिससे किसानो में मायूसी व्याप्त है।