फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   11 सूत्रीय मांगों को लेकर अमीनों ने किया प्रदर्शन

11 सूत्रीय मांगों को लेकर अमीनों ने किया प्रदर्शन

Thu, 28 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
11 सूत्रीय मांगों को लेकर अमीनों ने किया प्रदर्शन
मुगलसराय । ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर जनपद की सभी तहसीलों में राजस्व संग्रह अमीनों ने धरना देकर विरोध जताया। चेताया कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र ही निदान नहीं हुआ तो अमीन संघ के लोग धरना व प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान अमीनों ने एसडीएम को मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

वेतन एवं संग्रह अमीनों के हितों से जुड़ी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर जनपद की सभी तहसीलों पर अमीनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार राजस्व संग्रह अमीन संघ के सदस्यों ने बुधवार को मुगलसराय तहसील गेट पर धरना देकर विरोध जताया। मांग किया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन भी करेंगे। इस दौरान संघ के तहसील अध्यक्ष व प्रांतीय संयुक्त मंत्री अखिलेश मिश्रा ने कहा कि संग्रह अमीनों का ग्रेड पे बढ़ाकर 2800 किया जाय। राजस्व संहिता के प्रावधानों के अनुसार ही अमीनों से कार्य लिया जाय। कहा कि उन्हें मोटरसाइकिल भत्ता दिया जाय और उनका पदनाम राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाये। इस मौके पर सुनील मिश्रा, जितेंद्र सिंह, जगदम्बा सिंह, मदन मुरारी लाल, बीरेंद्र पासवान, नरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, विजय श्रीवास्तव, दयाराम, ओमप्रकाश राम आदि मौजूद रहे। सकलडीहा संवादाता के अनुसार बुधवार को तहसील परिसर में अमीनों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। अमीनों ने चेताया कि शासन- प्रशासन ने मांगों का अनदेखी किया तो आगामी 16 जनवरी से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सुभाष पांडेय, तेरसू राम, श्यामनारायण सिंह, आदित्यनारायण सिंह, निजामुद्दीन, वसीम खां, विरेन्द्र सिंह, उमाशंकर सिंह, कपिल देव सिंह, बिहारी सिंह यादव, आदर्श यादव, सुजीत, रमेश सिंह, विरेन्द्र भारती, शशीकांत सिंह आदि मौजूद रहे। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार बुद्धवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर चकिया तहसील के संग्रह अमीनों ने तहसील परिसर में धरना दिया। धरने के बाद 11 सूत्रीय माँग पत्र उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। धरने को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष कन्हैया सिंह यादव ने कहा कि मांगे पूरी होने तक अमीनों का संघर्ष जारी रहेगा। धरने के दौरान अध्यक्ष कन्हैया सिंह यादव ,रामनरेष यादव, फूलचन्द, मुन्नीलाल, राजेन्द्र चैधरी, श्याम नारायन, बंषनाथ सहित तमाम संग्रह अमीन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed