{"_id":"5a2d86f84f1c1b001c8b8071","slug":"81512933112-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेटों ने की नगर में साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेटों ने की नगर में साफ सफाई
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
साफ सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय(ब्यूरो)। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के उद्देश्य से एनसीसी कैडेटों ने नगर में जगह जगह साफ- सफाई कर लागों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बताया कि स्वच्छता से ही बीमारियों से बचा जा सकता है।
इस मौके पर कमान अधिकारी कर्नल टीएस कैरोन ने कहा कि स्वच्छता के प्रति हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें न सिर्फ घरों और आस पास के इलाकों में बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर भी सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सभी को आगे आना होगा। कहा कि स्वच्छता का वास जहां होता है, वहां पर न केवल मन प्रसन्न रहता है, अपितु बीमारियां भी नहीं होती हैं। इसलिए अपने आसपास तथा कार्यस्थल पर स्वच्छता का ध्यान रखते हुए दूसरों को भी प्रेरित करें। एनसीसी कैडेटों ने धर्मशाला रोड में नुक्कड़ नाटक भी किया। इस मौके पर कंपनी कमांडर मेजर अमरेन्द्र सिंह, लेफ्टिनेंट अशोक त्रिपाठी, कामेश सिंह, सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले, हवलदार कुंदन सिंह, नीर बहादुर, मान बहादुर आदि रहे।