फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   टूटते जर्जर तार को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

टूटते जर्जर तार को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Fri, 10 Nov 2017 01:11 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
टूटते जर्जर तार को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा
विरोध किया

विज्ञापन
धानापुर। लगातार टूट रहे जर्जर तार को लेकर क्षेत्र के धरांव गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में लगे विद्युत पोल और तार जर्जर हो चुके हैं। इसे बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चेताया कि अगर उनकी मांगों को एक सप्ताह के अंदर पूरा नहीं किया गया तो ग्रामीण उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति ठप करके आमरण अनशन करेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सप्लाई देने वाले तार व पोल जर्जर हैं जो आए दिन टूटकर गिरते हैं। इससे जहां हादसा होने की संभावना बनी रहती है वहीं कई दिनों तक आपूर्ति भी प्रभावित होती है। बुधवार की रात को भी मुख्य सड़क पर अचानक तार टूटकर गिर गया। संयोग रहा कि पास ही में खेल रहे दर्जनों लड़के इसके चपेट में आने से बच गए। इससे नाराज ग्रामीण धरांव के ग्रामीण कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि कि एक वर्ष पूर्व से ही जर्जर तार बदलने की मांग की जा रही है। लेकिन विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बताया कि तार टूटने पर आपूर्ति बंद करने के लिए उपकेंद्र पर फोन करने पर कोई कर्मचारी मोबाइल नहीं उठाता। उपकेंद्र पर अवर अभियंता को देखते ही ग्रामीण उन्हें घेराव किया और उपकेंद्र के दरवाजे को बंद कर प्रदर्शन किया। जेई घनश्याम ने अधिशासी अभियंता रामपाल से मोबाइल से वार्ता कर मामले से अवगत कराया। जिसपर अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों से बात कर जल्द से जल्द तार बदलने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान पूर्व प्रधान नईमुल खां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महंगू राम, नफीस अहमद, राजू, गुड्डू, इरशाद निजामी, छोटू, फतुल्ला, कामरान सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ने तार बदलवाने का दिया आश्वासन
धानापुर(ब्यूरो)े। धरांव के ग्रामीणों द्वारा विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के प्रतिनिधि अन्नू सिंह उपकेंद्र पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी सैयदराजा विधायक को दी। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द जर्जर तार बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed