{"_id":"59e3b24f4f1c1b59678b613b","slug":"81508094543-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब को मिट्टी से पाटने पर क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब को मिट्टी से पाटने पर क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
विरोध किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय । नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर क्षेत्र स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप स्थित पोखरों में मिट्टी डालकर पाटे जाने के विरोध में रविवार को क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ईंट के टुकड़े लदे ट्रैक्टर कोतवाली ले आई और आवश्यक कार्यवाई में जुट गई। इस संबंध में कोतवाल एसपी सिंह ने बताया कि मामले से जुड़े पक्षों को बुलाया गया है। कागजातों की जांच के बाद आवश्यक कार्यवाई की जाएगी ।
मुगलसराय के सुभाष नगर के ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप एक पोखरा है। लोगों ने बताया कि यह पोखरा नगर पालिका के दस्तावेजों में दर्ज हैं । प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह लगभग दस बजे कुछ लोग आए और उसे अपना बताकर तालाब में मिट्टी डालने लगे । आसपास रह रहे लोगों ने इसका विरोध किया । लेकिन जब वे लोग नहीं मानें तो किसी ने इसकी सूचना यूपी 100 पर दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्य को रुकवा दिया और एक ट्रैक्टर को अपने साथ कोतवाली ले गई। क्षेत्रवासियों ने बताया वे लोग तालाब को कभी भी पटने नहीं देंगे। इस दौरान आरती यादव, दुर्गा देवी, मुन्नी देवी, हसबुन, श्रवण यादव, बृजेश, लल्लू यादव, राकेश आदि मौजूद रहे ।