{"_id":"599b2e174f1c1ba80e8b4839","slug":"81503342103-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप मरम्मत के लिए बच्चों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप मरम्मत के लिए बच्चों ने की नारेबाजी
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीना। बरहनी विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय एकौनी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगा हैंडपंप खराब हो गया है। एमडीएम चखने के बाद पानी पीने के लिए बच्चे इधर उधर भटकते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी हैंडपप की मरम्मत नहीं हुई है। इससे नाराज होकर एकौनी के छात्रों ने सोमवार को हैंडपंप के समीप खड़े होकर नारेबाजी की।
स्कूल के छात्रों और अध्यापकों ने बताया कि छह माह पहले हैंडपंप को रिबोर किया गया था, लेकिन दो माह बाद ही यह फिर से खराब हो गया। इससे बच्चें पानी नहीं पी रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत तो एमडीएम खाने के बाद होती है। पानी पीने के लिए आस पास के घरों का दरवाजा खटखटाना पड़ता है। रसोइयों को भी एमडीएम बनाने के लिए पानी का जुगाड़ करना पड़ता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिओम नारायण राय ने बताया कि इस संबंध में ग्राम प्रधान सिकठा त्रिवेणी राम को सूचना दे दी गई लेकिन नतीजा सिफर रहा। एकौनी जैसी ही स्थिति प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय धीना की भी है। यहां दो हैंडपंप लगे हैं, इसमें एक हैंडपंप तो वर्षों से खराब है। एक सप्ताह पहले दूसरा हैंडपंप भी खराब हो गया। ऐसे में दोनों विद्यालयों के 4 सौ छात्रों के समक्ष पेयजल का संकट खड़ा हो गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान खझरा गामू यादव को सूचना दी गई है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय गोरखा, प्राथमिक विद्यालय चखनियां, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिग्घी क हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। ग्रामीणों ने यहां के हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग की है।