{"_id":"5973a76d4f1c1b412b8b474f","slug":"81500751725-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवानों को स्कूली छात्रों ने भेजा राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवानों को स्कूली छात्रों ने भेजा राखी
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। 26 जुलाई को कारगिल दिवस और सात अगस्त को रक्षा बंधन है। इसी के उपलक्ष्य में शनिवार को कस्बा के निजी और परिषदीय स्कूल की छात्रों ने अपने हाथों से बनी रक्षा बंधन सेना के जवानों को पहुंचाने के लिए एक निजी संस्था के माध्यम से भेजा। शिक्षण संस्थान की इस पहल की लोगों ने सराहना की है।
26 जुलाई 1999 को सेना के जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कारगिल पर फतह किया था। 17 सालों से कारगिल दिवस का आयोजन होता चला आ रहा है। इस बार समाज सेवी संस्था पीडी लाईट के माध्यम से सेना के जवानों को कस्बा के निजी शिक्षण संस्थान और परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने अपने हाथों से बनाई हुई राखी और जवानों को थैंक्यू कार्ड भेजा। संस्था के राजकुमार दूबे ने बताया कि प्रदेश से 150 स्कूलों के छात्रों द्वारा राखी सेना के जवानों को भेजी जायेगी। वही शिक्षण संस्थान के पहल की लोगों ने सराहना किया। इस मौके पर कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुसर्रत जहां, संगीया जायसवाल, सुशीला सिंह, मीरा टाईगर, दुर्गा प्रसाद गुप्त, अमित जायसवाल, मुकेश जायसवाल, हिमांशु सिंह, दिलीप कुमार, चन्द्रमा प्रसाद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
मुगलसराय। भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन की तैयारियां तेज हो गई है। बाजार में दुकानों पर रंग बिरंगी राखियां सज गई है। यहां महिलाएं किशोरियां अपनी पसंद की राखियों की खरीद के लिए पहुंच रही है। बाजार में इस चीन विरोध का भी असर दिख रहा है। चाइनीज राखियों की टक्कर में भारत की मोतियों की लड़ी वाली राखियां अधिक लोगों का मन मोह रही है।
विज्ञापन
सावन माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष सात अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रेशम की डोर का धागा बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प दोहराता है। इस त्योहार का असर बाजार में भी दिखने लगा है।बाजार में रंग बिरंगी राखियां सज गई है। नगर के धर्मशाला रोड, परमार कटरा, रस्तोगी गली सहित अन्य स्थानों पर जगह जगह दुकाने सज गई है।सबसे महत्वपूर्ण बात है कि इस वर्ष चाइनीज राखियों की जगह पारंपरिक राखियों की डिमांड बढ़ी है। शीशे ओर मोतियों के दाने से बने आकर्षक राखियां बाजार में विशेष आकर्षण का केंद्र है। रक्षा बंधन के एक दिन पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे है। इसके लिए दुकानों पर फ्रेंडशिप बैंड भी बिक रही है। धर्मशाला रोड के दुकानदार मुन्ना ने बताया कि इस बार महंगाई का असर भी दिख रहा है। पिछले बार के मुकाबले दस से बीस प्रतिशत तक राखियों की कीमत बढी लेकिन वर्ष में एक बार बहन के प्रति अपने स्नेह प्रदर्शन के लिए अधिक धन खर्च करने में लोग नहीं हिचक रहे हैं। युवा मोतियों वाले राखियों को अधिक पसंद कर रहे हैं।