{"_id":"596135514f1c1b29268b45cf","slug":"81499542865-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। सकलडीहा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रेवसा झंडा पर 51 पौधा शनिवार को ग्राम प्रधान विक्की यादव ने अध्यापकों संग पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा के बारे में बच्चों को जानकारी दी और एक-एक पौधे सभी बच्चों को लगाने के लिए उत्साहित किया। इस मौके पर निरंजन यादव प्रधानाध्यापक, कसीमुद्दीन, रितु कुमारी, सुनीता मौर्य, शकीला बानो, प्रणव कुमार पाल आदि रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार पर्यावरण प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए अरंगी गांव स्थित सर्वोदय इंटर कालेज में शनिवार को प्रधानाचार्य डाक्टर केके तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न प्रजाति के 51 छायादार और फलदार पेड़ लगाए गए। इस दौरान शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में डॉ. केके तिवारी ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इस दौरान सियाराम सिंह, राजकुमार सिंह ,सच्चिदानंद पांडेय ,नेहा सिंह , श्वेता सिंह ,रमेश चन्द्र दूबे, ध्रुव पांडेय , रामदास चौरसिया आदि मौजूद रहे ।