{"_id":"59555ba44f1c1bf24e8b47e1","slug":"81498766244-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभाषा की महता बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभाषा की महता बताई
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक गुरुवार को स्थानीय रेलवे क्षेत्र के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा ने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रयोग प्रचार प्रसार में सहयोग करना हम सभी सरकारी कार्मिकों का संवैधानिक उत्तरदायित्व के साथ-साथ नैतिक कर्तव्य भी है ।
उन्होंने कहा कि भारत के सामासिक संस्कृति के सभी तत्वों के अभिव्यक्ति की भाषा हिंदी है। हिंदी के विकास से ही देश का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने सरकारी कामकाज में हिंदी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से रेलवे बोर्ड द्वारा जारी मानक कार्य सूची के अनुरूप भी चर्चा हुई जिसमें कार्यालय में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा की गई। इसके अलावा हिंदी के कामकाज पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन एसपीएस यादव वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य द्वारा दिया गया । बैठक में के अंत में मंडल की राजभाषा पत्रिका रेल मुक्ता का 37वां अंक जारी किया गया। बैठक में वीके दुबे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, शशिकांत मिश्रा वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, दयानंद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, ओ पी सिंह यादव वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन, के एन सिंह यादव वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं स्वास्थ्य प्रबंधन सहित समस्त शाखा अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद के दिनेश शर्मा राजभाषा विभाग से राजभाषा अधीक्षक अरविंद मिश्र, विनोद कुमार, पी भौमिक, कैलाशनाथ, रामभरोस राय, जहांगीर आलम सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र ने किया।