फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   80% work of every home tap water scheme is completed

Chandauli News: हर घर-नल जल योजना का 80 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा

Mon, 04 Aug 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
80% work of every home tap water scheme is completed
सोनबरसा में लगा नल। - फोटो : संवाद
पीडीडीयू नगर। जिले में मार्च 2021 से चल रही 1200 करोड़ रुपये की हर घर-नल जल योजना की गति तेज हो गई है। इस वर्ष की जुलाई तक योजना से जुड़े 80 प्रतिशत कार्य पूरे कर लिए गए हैं। विभाग की मानें तो दो लाख 25 हजार घरों के सापेक्ष अब तक करीब एक लाख 20 हजार घरों में नल से जल पहुंचाया जा चुका है। मार्च 2026 तक योजना को धरातल पर उतारकर हर घर में पेयजल की आपूर्ति शुरू करनी है।
विज्ञापन


हर घर नल जल योजना के तहत जिले की 734 ग्राम पंचायतों में पानी पहुंचाने के लिए मार्च 2025 तक काम पूरा करना था लेकिन कुछ कारणों से कार्य पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि पानी की टंकी बनाने, ट्यूबवेल लगाने और पाइप लाइन बिछाने का 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इससे लोगों के घरों में नल से जल पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। टांडाकला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के टांडाखुर्द, समुदपुर व सरौली में पानी की टंकी बन गई है। वहीं, सोनबरसा गांव में घरों में कनेक्शन दे दिए गए हैं लेकिन टंकी का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। महमदपुर गांव में टंकी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। वहीं सकलडीहा ब्लॉक के आलमपुर, सरेसर, नसीरपुर पट्टन, रेवसा, धूसखास, जलालपुर, सरोई,पटपरा, टडिया, तारापुर, जीवनपुर, कुछमन, केशवपुर गांव में पाइप लाइन बिछाने और पानी की टंकियों का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


चार फर्मों को दी गई है जिम्मेदारी

योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन कार्यालय की ओर से चार फर्मों को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। इसने दो कंपनियां लार्सन एंड टूर्बो और वेलस्पन ने कार्य आरंभ होने से पहले ही कदम वापस खींच चुकी हैं। अब ईस्ट इंडिया कंपनी, ऑयन एक्सचेंज, जीए इंफ्रा और एचएफसीएल कंपनी को योजना पूर्ण करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में हर घर-नल जल योजना के कार्य तेजी से चल रहे हैं। अब तक करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। सभी कार्यदायी संस्थाओं को कार्य तय सीमा की अवधि तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अमित रघुवंशी, एक्सईएन, जलनिगम, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed