{"_id":"da06481bd32b11463e82717112e6d327","slug":"80-liters-liquor-recovered-four-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 लीटर कच्ची शराब बरामद, चार बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 लीटर कच्ची शराब बरामद, चार बंदी
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sat, 07 Feb 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की देर रात आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ सैयदराजा
विज्ञापन
क्षेत्र के तेजोपुर गांव के एक ईंट भट्ठे छापेमारी की और 80 लीटर कच्ची
शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान बरामद लहन और 40 किलोग्राम महुआ के साथ ही शराब बनाने वाली चार भट्ठियों को भी नष्ट कर दिया।
पुलिस को गुरुवार की सुबह सूचना मिली थी कि तेजोपुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर अवैध ढंग से कच्ची शराब बनाई जा रही है। इसके बाद औचक छापेमारी में भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों में खलबली मच गई और वे भागने लगे। जिसमें चार लोगों को दौड़ाकर पकड़ा गया।
गिरफ्तार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रामनिहोर मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों को चालान कर जेल भेज दिया गया है।
उधर जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब बनाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2014 के जनवरी में जहां 200 स्थानों पर छापेमारी कर करीब 700 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई थी। इस मामले में करीब 60 लोग गिरफ्तार किए गए थे।
इसी तरह वर्ष 2015 के जनवरी में 457 स्थानों पर छापेमारी के दौरान 1292 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही 124 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं वित्तीय वर्ष 2014-15 में अप्रैल 2014 से जनवरी 2015 तक 3832 स्थानों पर छापेमारी कर 13692 लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ ही 1182 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।