{"_id":"658f1a5082e9e41203009828","slug":"80-lakh-rupees-recovered-at-the-station-chandauli-news-c-189-1-svns1012-8065-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: स्टेशन पर 80 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: स्टेशन पर 80 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से 80 लाख रुपये लेकर जा रहे तीन लोगों को पकड़ लिया। तीनों ने स्वयं को ज्वेलरी व्यवसायी बताया और इसका ही पैसा लेकर जाने की बात कही। हालांकि तीनों कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। जीआरपी की सूचना पर पहुंची आयकर वाराणसी की टीम रुपये और आरोपियों को अपने साथ ले गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी जीआरपी वाराणसी कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम गश्त करते हुए प्लेटफार्म एक पर पहुंची तो तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखे। उनके बैग की तलाशी ली गई तो सफेद प्लास्टिक के झोले में रुपये के बंडल दिखे। रुपयों के बारे में तीनों कुछ बता नहीं सके और न ही कागजात दिखा सके। तीनों को थाने लाया गया। यहां झोले में रखे नोटों की गिनती की गई तो कुल 80 लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम परितोष उर्फ शुभंकर नसकोर निवासी विशेश्वरपुर थाना उल्लोबेरिया जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल, सीमांतों निवासी सिप चक थाना जंगीबाड़ा जिला हुगली, पश्चिम बंगाल, सुजान मिस्त्री निवासी आटानोगेट थाना सामपुर जिला हावड़ा पं. बंगाल, बताया। तीनों ने बताया कि वे सोने चांदी के गहनों का काम करते हैं। इसी का पैसा लेकर वाराणसी से कोलकाता जा रहे थे। सीओ ने बताया कि सूचना पर पहुंची आयकर विभाग वाराणसी की टीम रुपये कब्जे में लेकर आरोपियों को पकड़ लिया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगी।
एक वर्ष में पांच करोड़ से अधिक रुपये बरामद
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर एक वर्ष में पांच करोड़ से अधिक रुपये बरामद हुए हैं। यहां से प्रतिदिन 110 जोड़्री ट्रेनों का आवागमन होता है। इस वर्ष बीस जनवरी को दो लोगों से 28 लाख रुपये बरामद हुए थे। पांच फरवरी को दो व्यक्तियों के पास से 38. 53 लाख 750 रुपये बरामद हुए। 11 मार्च को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला निवासी एक व्यक्ति के पास से 1.49 करोड़ 91 हजार रुपये बरामद हुए। 25 अप्रैल को एक व्यक्ति के पास से 36 लाख रुपये, 25 मई को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर निवासी सुशांत मंडल के पास से 53.68 लाख बरामद हुए। 28 जून को पश्चिमी मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल के व्यक्ति के पास से 43.45 लाख रुपये बरामद हुए। 24 सितंबर को हुबली पंश्चिम बंगाल निवासी मुशर्रफ हुसैन के पास से 10.50 लाख रुपये और सात अक्तूबर को मैनपुर उत्तर प्रदेश निवासी हिमांशु बोस के पास से 15.13 लाख रुपये बरामद हुए। नौ अक्तबूर को महाराष्ट्र के विशाल जाधव और रविंद्र मंडले के पास से 55 लाख रुपये बरामद हुए। जबकि 11 नवंबर को एक व्यक्ति के पास से 16 लाख रुपये बरामद हुए। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि लगातार निरीक्षण के कारण नकदी बरामद हो रही है। संवाद