{"_id":"67671e2520b33002c000f157","slug":"8-people-died-in-4-months-yet-more-than-250-trucks-remain-standing-on-the-road-24-hours-a-day-chandauli-news-c-189-1-svns1010-124853-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 4 महीने में 8 लोगों की मौत, फिर भी सड़क पर 24 घंटे खड़े रहते हैं 250 से ज्यादा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 4 महीने में 8 लोगों की मौत, फिर भी सड़क पर 24 घंटे खड़े रहते हैं 250 से ज्यादा ट्रक
विज्ञापन
दुलहीपुर। चंदौली में पिछले चार महीने में सड़क पर खड़े ट्रकों की वजह से हुए हादसों में आठ लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं इसके बावजूद लापरवाही जारी है। आलम यह है कि पड़ाव से पीडीडीयू नगर मार्ग पर 24 घंटे लबे सड़क 250 से ज्यादा ट्रक खड़े रह रहे हैं। इस नाै किमी मार्ग पर एक भी लाइट नहीं लगी है। ऐसे में अंधेरा होने से और कोहरे से बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन जिम्मेदार जान कर अनजान बने हुए हैं। वाराणसी से चंदौली आने के लिए पड़ाव से पीडीडीयू नगर मार्ग मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर चंदासी में एशिया की सबसे बड़ी कोल मंडी है। जहां से रोजाना 1200 ट्रकों का आवागमन होता है। ट्रकों से जाम की समस्या तो रहती ही है लेकिन इधर दुर्घटनाओं की भी आशंका बढ़ गई है। पड़ाव से पीडीडीयू नगर के नौ किलोमीटर के मार्ग पर एक भी लाइट नहीं है। इससे आम दिनों में भी शाम ढलते ही यहां अंधेरा छा जाता है। वहीं इधर रात से लेकर सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रह रहा है। ऐसे में इस मार्ग पर 24 घंटे लबे सड़क 250 से ज्यादा ट्रक खड़े हो रहे हैं। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। चंदासी कोल मंडी में प्रशासन के सहयोग से पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है, लेकिन ट्रक सड़क पर ही खड़े हो रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिले में खड़े ट्रकों की वजह से हुए प्रमुख हादसे
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
-- 20 अप्रैल 2023 को विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार चंदौली में सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमें बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
-- 21 अगस्त 2023 को सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर एक कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे बिहार के राजकिशोर सिंह (35), उनके बेटे आरुष सिंह (5) और राजकिशोर के साले शैलेश पटेल (22) की दर्दनाक मौत हो गई।
-- 17 अक्टूबर 2024 को मुगलसराय-बबुरी मार्ग पर खड़े ट्रक में बाइक पीछे से टकरा गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई।
-- -26 अक्टूबर 2024 को अलीनगर के महेवा के पास नेशनल हाइवे पर खड़ी ट्रक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। जिससे सविता मौर्य नाम की महिला की मौत हो गई। तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट-- -
-- -- -- -- --
जिले में नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर लगातार कार्रवाई किया गया, चालान भी किया गया है। पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर अगर ट्रक सड़क पर खड़े हो रहे है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।-रघुराज, सीओ, यातायात विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में खड़े ट्रकों की वजह से हुए प्रमुख हादसे
विज्ञापन
कोट
जिले में नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर लगातार कार्रवाई किया गया, चालान भी किया गया है। पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर अगर ट्रक सड़क पर खड़े हो रहे है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।-रघुराज, सीओ, यातायात विभाग