फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   8.79 crore proposal sent for drainage, ponds and parks

जलनिकासी, तालाबों व पार्कों के लिए भेजा 8.79 करोड़ का प्रस्ताव

Sat, 25 Sep 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
8.79 crore proposal sent for drainage, ponds and parks
वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पिछले डेढ़ साल से बंद विकास कार्यों के अब शुरू होने की उम्मीद जगी है। नगर पालिका की ओर से नगर में जलनिकासी, तालाब, पार्क निमार्ण और कान्हा हाउस के लिए 8.79 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। धन स्वीकृत होते ही नगर में ये विकास के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ साल से कोरोना के चलते शासन स्तर से नगर निकायों को मिलने वाले धन में लगातार कटौती की गई। राज्य वित्त में धन की कमी के कारण नगर पालिका को कर्मचारियों के वेतन से लेकर अन्य खर्चों के लिए बोर्ड फंड पर आश्रित रहना पड़ा। इसके चलते दोनों ही मदों में धन की कमी हो गई। धन के अभाव में नगर के विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए थे। अब जब कोरोना की दूसरी लहर और कर्फ्यू खत्म हो चुका है तो नगर पालिका परिषद, पीडीडीयू नगर की ओर से शासन को 8.79 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इससे नगर में विकास की उम्मीद जगी है। नगर पालिका की ओर से नगर में जलनिकासी की व्यवस्था को ठीक किए जाने के लिए 2.74 करोड़, तालाब सुंदरीकरण के लिए 2.40 करोड़, कान्हा हाउस के लिए 1.65 करोड़ व पार्क निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed