फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   75 turtles found in four abandoned bags at PDDU Junction

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर चार लावारिस बैग में मिले 75 कछुए

Wed, 11 Dec 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
75 turtles found in four abandoned bags at PDDU Junction
जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग में पड़े 75 कछुओं को बरामद किया। जीआरपी ने कछुओं को वन विभाग के हवाले कर दिया। माना जा रहा है कि कछुओं को ट्रेन से बंगाल ले जाया जा रहा था। तस्कर ट्रेन बदलने के लिए स्टेशन पर उतरे होंगे और जीआरपी के डर से इसे छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन

ठंड की शुरुआत होते ही कछुओं की तस्करी तेज हो गई है। तस्कर देहरादून, बिजनौर सहित अन्य इलाकों से कछुओं को पकड़ कर इसकी तस्करी पश्चिम बंगाल में करते हैं। यहां कछुओं को चाव से खाया जाता है। यहीं नहीं कई शक्तिवर्धक दवाइयों में इसका उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। इस बीच प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर चार बैग लावारिस हाल में मिले। टीम ने बैग के बारे में पूछताछ की तो कोई सामने नहीं आया। इसके बाद बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें कछुए थे। कोतवाली लाकर गिनती की गई तो उसमें 75 जिंदा कछुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने इसकी सूचना क्षेत्रीय वनाधिकारी को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम कछुओं को बरामद कर अपने साथ ले गई। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कछुओं को तस्कर कर ले जा रहा होगा। स्टेशन पर जीआरपी टीम को देख कर तस्कर छिप गए। तस्करों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed