फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   72980 cases resolved on the basis of conciliation agreement

Chandauli News: सुलह समझौते के आधार पर हुए 72980 मामलों का समाधान

Mon, 22 May 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
72980 cases resolved on the basis of conciliation agreement
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को विभिन्न न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर वादों का समाधान किया गया। इस दौरान कुल 72980 मामलों का निपटारा किया गया। सदर तहसील सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सुनील कुमार चतुर्थ ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर पुराने वादों को भी सुलह समझौते के आधार पर समाप्त कराया गया। दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राकेश धर दुबे और पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण नरेंद्र कुमार झा, अपर जनपद न्यायाधीश डॉ. जया पाठक कक्ष संख्या दो में रहे। इसी तरह अपर जनपद न्यायाधीश व विशेष पाक्सो एक्ट राजेंद्र प्रसाद, अपर जनपद न्यायाधीश विनय कुमार तृतीय कक्ष संख्या एक में वादों का समाधान किया। अपर जनपद न्यायाधीश व पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश शुक्ल, अपर जनपद न्यायाधीश व एफटीसी प्रथम श्याम बाबू, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत योगेश नारायण सिह , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार मिश्र, सिविल जज (सीनियर संदीप कुमार, सिविल जज (सीनियर डिवीजन/एफटीसी)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत विकास कुमार वर्मा ने भी विभिन्न मामलों की सुनवाई की। न्यायिक मजिस्ट्रेट इंदु रानी, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चकिया रोहित पुरी, सिविल जज (जूडि)/एफ टीसी प्रथम माधुरी यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन)/एफटीसी द्वितीय नूतन, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन चकिया अमृतांशु राज ने मामलों का समझौता कराया। इस मौके पर सिविल बार अध्यक्ष चंद्रभानु सिंह, महामंत्री अनिल कुमार सिंह,डिस्ट्रक्टि डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महामंत्री जय प्रकाश सिंह तथा राजबहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट-
जनपद के सभी न्यायालयों में 72980 मामलों का हुआ निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को विभिन्न जनपद न्यायालयों वादों का निस्तारण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने.बताया कि इस मौके पर दस लाख 40 हजार 260 रुपये अर्थदंड वसूले गए। वहीं उत्तराधिकार प्रमाण के रूप में 6.71 लाख 413 रुपए है दिए गए। इसमें कुल मुकदमों की संख्या 72980 है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed