{"_id":"5cb234b3bdec22146d70899b","slug":"71555182771-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार की कुश्ती में सिंपी ने रूबी को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार की कुश्ती में सिंपी ने रूबी को किया चित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। चैत्र नवरात्र व रामनवमी के उपलक्ष्य पर दिघवट गांव में शनिवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस मौके पर कई जिले के महिला और पुरुष पहलवानों ने दमखम के साथ कला का प्रदर्शन किया। बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान व सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने नोएडा की रूबी और मेरठ की सिंपी का हाथ मिलाकर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता की शुरुआत की। दंगल में करीब सौ जोड़ी पहलवानों ने दांवपेंच आजमाए।
कुश्ती प्रतियोगिता में नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी जिलों के साथ बिहार राज्य के कई पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि सपा विधायक व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि कुश्ती देश की पहचान और संस्कृति है। सिंपी व रूबी के बीच हुई पांच हजार की कुश्ती सिंपी के नाम रही। कुश्ती में लगभग 100 पहलवानों की 50 जोड़ी कुश्ती हुई जिसमें ज्यादातर कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस मौके पर पूर्व विधायक बब्बन सिंह चौहान, ग्राम प्रधान महेंद्र राजभर, मुन्नीलाल कोच, कन्हैया यादव, राजउजागिर गोंड, कमलेश यादव, अजय यादव, सिंटू यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। ब्यूरो