फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शिक्षित और बेदाग नेता बनेगा युवाओं की पसंद

शिक्षित और बेदाग नेता बनेगा युवाओं की पसंद

Tue, 26 Mar 2019 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
शिक्षित और बेदाग नेता बनेगा युवाओं की पसंद

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोकसभा चुनाव की तैयारी में प्रशासनिक अमला पूरी तरह तैयार है। दूसरी तरफ मतदाताओं में भी इसको लेकर उत्साह है। सर्वाधिक उत्साहित मतदान को लेकर पहली बार वोट करने वाले युवा हैं। युवा देश के कर्णधार चुनने को लेकर उत्साह से लबरेज हैं वहीं उन्हें जिम्मेदारी का भी एहसास है। युवाओं के अनुसार वे शिक्षित और बेदाग नेता को अपना कर्णधार चुनेंगे।
नगर के इस्लामपुर निवासी तस्मीन ने कहा कि वर्तमान में राजनीति काजल की कोठरी हो गई है। गुंडे बदमाश जिन्हें जेल में होना चाहिए वे नेता बन रहे हैं। लेकिन युवा ऐसे लोगों को पसंद नहीं करेंगे। साफ स्वच्छ छवि वाले को मतदान करेंगे। कैलाशपुरी निवासी शालिनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए परीक्षा है। हम युवा प्रत्याशियों को अपनी कसौटी पर कसने के बाद ही वोट देंगे। पराहूपुर निवासी गुलशन श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षित प्रत्याशी ही समाज और देश की भलाई के लिए सोच सकता है। ऐसे प्रत्याशी युवा की पहली पसंद होंगे। अलीनगर के अमरजीत यादव ने कहा कि इमानदार, समाज के बीच रहने वाले प्रत्याशी को वोट देंगे।
विज्ञापन


चंदौली। कायाकल्प की प्रदेश स्तरीय टीम ने सोमवार को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम में शामिल डा. आशीष गुप्ता, शालिनी सिंह, डा. तनवीर और डा. श्रेयाश्रुति ने प्रसव कक्ष, वार्ड, आपरेशन थियेटर, बीपीएमयू कार्यालय, वैक्सीन कक्ष, ओपीडी, लैब व हर्बल गार्डेन का अवलोकन किया। वहीं बायोगैस प्लांट के बाबत विधिवत जानकारी प्राप्त की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पे्रम प्रकाश उपाध्याय ने टीम के सदस्यों को अस्पताल पर उपस्थित स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। टीम ने निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने का निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया। इस अवसर पर डा. देवेश पांडेय, डा. संजय, जितेंद्र, रामबसंत, अतुल मिश्रा, रामाश्रय प्रसाद, सरोज पाल, सोनिया आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed