फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत दो की मौत

अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत दो की मौत

Sat, 16 Mar 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत दो की मौत
सकलडीहा/पड़ाव। जिले में दो अलग-अलग घटनाओं मेें शुक्रवार को सड़क हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हो गई। सकलड़ीहा में एक महिला अपने भतीजे के साथ बाइक से घर जा रही थी। इस दौरान अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ी और मौत हो गई। वहीं पड़ाव में मुगलसराय मार्ग पर एक निजी स्कूल के सामने मैजिक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई। पड़ाव में घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के सकलडीहा-डेढ़ावल मार्ग पर विशुनपुरा (गोहदा) गांव के समीप बाइक सवार महिला की शुक्रवार को सड़क पर गिरने से मौत हो गई। वह अपने भतीजे के साथ बाइक से घर जा रही थी। नंदगंज थाना के धनईपुर गांव निवासी सूबेदार यादव की पत्नी प्रेभर देवी (50) अपने भतीजे विनीत के साथ बाइक पर बैठकर अपने मायके जनसो की मड़ई(अलीनगर) से घर वापस लौट रही थीं। विशुनपुरा गांव के समीप पहुंचते ही प्रभा देवी को चक्कर आ गया और वह चलती बाइक से नीचे गिर पड़ीं। गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुँचे पति सूबेदार यादव भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल लिए भेज दिया। मृतका को चार बेटे-बेटियां हैं।
विज्ञापन

इधर, पड़ाव क्षेत्र के जलीलपुर निवासी राजाराम गुप्ता (60) शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे टहलने के लिए जीटी रोडपर जैसे ही पहुंचे, इसी दौरान पड़ाव मुगलसराय मार्ग पर पीछे से आ रही एक मैजिक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक मौका पाकर वाहन लेकर भाग निकला। सड़क पर गंभीर रूप से घायल राजाराम की चीख सुनकर पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। छह बच्चों और पत्नी मृतक छह बेटे बेटियों में एक बेटे और एक बेटी की शादी अभी होनी है। राजाराम की पत्नी की भी दो साल पहले मौत हो चुकी है। पिता के निधन के बाद बच्चों के सिर से मां के बाद पिता का भी साया उठ गया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बाइक असंतुलित होने से गिर कर घायल
सकलडीहा। कोतवाली के धरहरा गांव समीप शुक्रवार को बाइक सवार बाबूलाल यादव (55) बाइक असंतुलित होने से गिरकर घायल हो गए। बाबूलाल बाइक से अपने घर जा रहे थे। ग्रामीणों ने देख घायल बाबूलाल यादव को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य पर भर्ती कराया गया। जहाँ डॉ संजीव जायसवाल व फार्मासिस्ट कृष्णा यादव ने इलाज के दौरान हालात गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed